Move to Jagran APP

बिहार के सासाराम में पति ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या, आंख भी फोड़ी

सासाराम में ससुराल आए पति ने चाकू घोंप कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित को गांव वालों ने पकड़ लिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 03:49 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 03:49 PM (IST)
बिहार के सासाराम में पति ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या, आंख भी फोड़ी
बिहार के सासाराम में पति ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या, आंख भी फोड़ी

रोहतास, जेएनएन। यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के मटीयाव गांव में बुधवार की देर रात ससुराल आए पति ने चाकू घोंप कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका विभा देवी उम्र 28 वर्ष फूटन सिंह की पत्नी थी। घटना को अंजाम दे भाग रहे पति को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस गिरफ्तार पति से घटना के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है। 

loksabha election banner

स्वजनों ने बताया कि झारखंड के गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव  निवासी फूटन सिंह  बुधवार की शाम यहां आया था। विभा कुछ दिन पहले ही यहां आई हुई थी। खाना खाकर पति-पत्नी दोनों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। देर रात विभा की तेज चीखने की आवाज आई। आवाज सुन घर वालों ने बाहर से दरवाजा खोला तो फूटन खोल भागने लगा। जब घर वाले कमरे के अंदर गए तो विभा खून से लथपथ पड़ी थी। घर वालों को यह स्थिति देख समझते देर नहीं लगी कि फूटन हत्या कर भाग रहा है। वे शोर मचा ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दी। गंभीर रूप से जख्मी विभा को अनुमंडलीय अस्पताल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सोन नदी के रास्ते भाग रहा फूटन को ग्रामीण पकड़ लिए व तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्वजनों की मानें तो विभा के शरीर पर चाकू से कई जगह वार किया गया था, साथ ही उसकी आंख में भी चाकू घोप दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा स्वजनों को उसका शव सौंप दिया गया। यदुनाथपुर थानाध्यक्ष श्यामनंदन ङ्क्षसह ने बताया कि गिरफ्तार फूटन से पूछताछ की जा रही है। मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.