पर्यावरण से जुड़ा है मानव जीवन का भविष्य
पटना। पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़ा है मानव जीवन का भविष्य। जब तक धरती का पर्यावरण सुरक्षित रह
पटना। पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़ा है मानव जीवन का भविष्य। जब तक धरती का पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, इस पर मानव का जीवन सुरक्षित रहेगा। धरती को हरा-भरा बनाए रखने में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये बातें गुरुवार को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा आयोजित क्विज के उद्घाटन समारोह में पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहीं।
प्रतियोगिता में राजधानी के 32 विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से दो बच्चों को बुलाया गया था।
प्रतियोगिता में डीएवी को प्रथम स्थान
क्विज में डीएवी पब्लिक स्कूल, पुनाईचक को प्रथम, ज्ञान निकेतन को दूसरा एवं पीएन.एंग्लो को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर डीएवी के छात्र अभिषेक कुमार एवं चिराग चैतन्य, ज्ञान निकेतन के छात्र प्रणव आदित्य, अनुराग एवं पीएन एंग्लो अर्जुन कुमार एवं रवि कुमार को पुरस्कृत किया गया।
समारोह की अध्यक्षता प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष प्रो.सुभाष चन्द्र सिंह ने की। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत पर्षद के सदस्य सचिव डा.ए.के.ओझा ने की।