विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैसे करें परिवार नियोजन? ‘कब, क्या और कैसे’ का जवाब देंगे मास्टर ट्रेनर, बिहार के 38 जिलों में खास तैयारी

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:40 PM (IST)

स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन सामग्री के वैज्ञानिक रखरखाव और लॉजिस्टिक प्रबंधन के लिए नई पहल की है। इसके तहत ...और पढ़ें

20 जिलों के अधिकारियों ने सीखा लॉजिस्टिक मैनेजमेंट

20 जिलों के अधिकारियों ने सीखा लॉजिस्टिक मैनेजमेंट

HighLights

  1. परिवार नियोजन सामग्री के रखरखाव और प्रबंधन पर प्रशिक्षण।

  2. मास्टर ट्रेनर 38 जिलों के स्वास्थ्यकर्मियों को करेंगे प्रशिक्षित।

  3. डिजिटल पोर्टल से सामग्री की उपलब्धता और प्रबंधन होगा बेहतर।

राज्य ब्यूरो, पटना। परिवार नियोजन की सामग्री समय पर उपलब्ध रहे और उसके रखरखाव में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब जिलों में मास्टर ट्रेनर स्वास्थ्यकर्मियों को परिवार नियोजन सामग्री के वैज्ञानिक तरीके से रखरखाव और लॉजिस्टिक मैनेजमेंट का प्रशिक्षण देंगे। बुधवार को 20 जिलों के चुनिंदा स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

पहले ट्रेनिंग, फिर जिलों में तैयार होगी पूरी टीम

परिवार नियोजन कार्यक्रम पदाधिकारी डा. सरिता के अनुसार, मास्टर ट्रेनर अपने-अपने जिलों में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।

इसका उद्देश्य परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्रियों का सही रखरखाव और जरूरत के मुताबिक उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना है। यानी सामग्री कहां कितनी है और कब जरूरत पड़ेगी, इसकी जानकारी व्यवस्थित तरीके से रखी जाएगी।

20 जिलों के अधिकारियों ने सीखा लॉजिस्टिक मैनेजमेंट

राजकीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में राज्य स्वास्थ्य समिति और पीएसआइ इंडिया के तत्वावधान में उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

प्रशिक्षण के लिए जिलों को दो बैच में बांटा गया है। पहले बैच में 20 जिलों के जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक और जिला औषधि भंडार के प्रभारी शामिल हुए।

गुरुवार को 18 जिलों की बारी

पहले चरण के बाद गुरुवार को दूसरे बैच के 18 जिलों के मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण लेंगे। केंद्रीय टीम ने अधिकारियों को पोर्टल पर काम करने की तकनीकी जानकारी भी दी। प्रशिक्षण का नेतृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सहायक आयुक्त डा. इंदु ग्रेवाल ने किया।

अब पोर्टल बताएगा कहां कितनी जरूरत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने फैमिली प्लानिंग लाजिस्टिक्स मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम को केंद्रीय डीवीडीएमएस के साथ एकीकृत किया है।

इसी व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए बिहार में स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे सामग्री की उपलब्धता और प्रबंधन को डिजिटल तरीके से व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

इन 20 जिलों के अधिकारी हुए प्रशिक्षित

पहले बैच में गया, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, पटना, कैमूर, रोहतास, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सारण, गोपालगंज और सिवान के अधिकारी शामिल रहे। अब दूसरे बैच के प्रशिक्षण के बाद शेष जिलों में भी मास्टर ट्रेनर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।