दिनेशलाल यादव निरहुआ और अंजना सिंह की दिखी हॉट केमिस्ट्री, वीडियो वायरल
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ औऱ अंजना सिंह का हॉट वीडियो वायरल हो रहा है जो भोजपुरी फिल्म सइयां जी दगाबाज का है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
पटना, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म 'सइयां जी दगाबाज' के एक गाने 'पिया तुझे मान लिया रे' का है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी की हॉटकेक अंजना सिंह नजर आ रही हैं। दोनों के बारिश में भीगकर हॉट डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि निरहुआ आज उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां हर एक सफल व्यक्ति पहुंचना चाहता है। वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। निरहुआ के इस वीडियो को इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जाता है और आए दिन उनके गाने के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में उनका एक और वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है।
Zee Music Bhojpuri द्वारा 19 जून को रिलीज किए गए निरहुआ के इस गाने को अब तक 461,942 बार देखा जा चुका है। बता दें, दिनेशलाल यादव निरहुआ अब अर्थ इनवेस्टमेंट कंपनी 'जादूज' के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश सहित मध्य भारत में 250 मिनी थिएटर बनाएंगे।
निरहुआ ने बताया है कि हर तहसील में एक सिनेमा की परिकल्पना के साथ उतरी 'जादूज' का सपना उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में सिनेमा के परिदृश्य को 'अगली पीढ़ी के मिनी-थियेटरों' के निर्माण से बदलने का है।
निरहुआ ने कहा कि मिनी सिनेमा का उद्देश्य मात्र मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसे शिक्षा के साथ भी जोड़ा जाएगा।थिएटर के माध्यम से युवाओं को आईआईटी और आईआईएम से संबंधित शिक्षा भी दी जाएगी। जादूज के प्रबंध निदेशक राहुल नेहरा ने कहा, "हमें निरहुआ जी के साथ जुड़ने पर बहुत गर्व है।
उनका उद्देश्य मध्य भारत में मनोरंजन और शिक्षा को आकार देना है।" फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के महासचिव सुप्रण सेन का कहना है कि इस तरह की पहल से सिनेमा और मनोरंजन के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे। निरहुआ ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में मनोरंजन और शिक्षा के परिवर्तन के लिए समर्पित हैं और यह संगठन इसमें उनकी मदद करेगा।