Move to Jagran APP

दिन में गरम लेकिन रात में ठंडा पड़ रहा मौसम का मिजाज, बिहार के इन जिलों में बारिश के भी आसार

Bihar Weather Today बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। दिन में तापमान बढ़ने के कारण गर्मी रहती है लेकिन रात में लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Mon, 21 Feb 2022 06:02 AM (IST)Updated: Mon, 21 Feb 2022 09:57 AM (IST)
दिन में गरम लेकिन रात में ठंडा पड़ रहा मौसम का मिजाज, बिहार के इन जिलों में बारिश के भी आसार
चार दिनों तक मौसम शुष्‍क रहने की संभावना। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवा चलने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तपिश बढ़ रही है तो रात ठंड में दुबकी रहती है। तापमान में वृद्धि होने के कारण दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।  पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि हुई। यहां का न्‍यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  दूसरी ओर सीतामढ़ी (पुपरी) में 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि 28.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का गर्म स्थान रहा। पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

अब तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पछुआ हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा है। अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के साथ आसमान साफ रहेगा, वहीं 24 फरवरी को प्रदेश दक्षिण-पूर्व हिस्से के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़‍िया के एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद यानी 26 फरवरी से प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं औसत अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

प्रदेश             अधिकतम          न्यूनतम तापमान

पटना               26.6                14.6

गया                 26.2                14.2

मुजफ्फरपुर      26.0                13.4

भागलपुर          27.0                14.5

पूर्णिया              25.6               11.4

(अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

  •  9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) प्रदेश का ठंडा शहर
  • 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान
  • 28.8 डिग्री सेल्सियस बक्सर का अधिकतम तापमान
  • चार दिनों बाद दक्षिण पूर्व हिस्सों के एक दो स्थानों पर बारिश के आसार
  • 8-10 किमी प्रतिघंटा पछुआ हवा की रफ्तार

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.