Move to Jagran APP

बाथरूम में झांकते धराया गर्ल्‍स हॉस्‍टल संचालक, लड़कियों ने किया ये हाल, किन्‍नरों ने भी पीटा

पटना में एक गर्ल्‍स हॉस्‍टल का संचालक लड़कियों को बाथरूम में नहाते देखता था। उसकी इस गंदी हरकत की पोल खुली तो हंगामा हो गया। विरोध में किन्‍नर भी जुट गए। फिर जो हुआ, यहां पढ़ें।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 10:35 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 06:21 PM (IST)
बाथरूम में झांकते धराया गर्ल्‍स हॉस्‍टल संचालक, लड़कियों ने किया ये हाल, किन्‍नरों ने भी पीटा
बाथरूम में झांकते धराया गर्ल्‍स हॉस्‍टल संचालक, लड़कियों ने किया ये हाल, किन्‍नरों ने भी पीटा
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। बिहार के दूर-दराज इलाकों से राजधानी में पढ़ने आईं लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं, इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। पटना के एक गर्ल्‍स हॉस्‍टल में हॉस्‍टल संचालक लड़कियों पर बुरी नजर रखता था। इसका खुलासा तब हुआ, जब लड़कियों ने उसे बाथरूम में ताक-झांक करते रंगे हाथ पकड़ा। घटना के बाद लड़कियों ने जमकर हंगामा किया। उनके समर्थन में किन्‍नर भी आ गए। मौके की नजाकत देख हॉस्‍टल संचालक फरार हो गया
मीडिया में आई खबरों का स्‍वत: संज्ञान लेकर राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
बाथरूम में झांकते पकड़ा गया
जानकारी के अनुसार बीती रात पटना के एक गर्ल्‍स हॉस्‍टल के टूटे बाथरूम में संचालक तांक-झांक करते पकड़ा  गया। घटना के समय बाथरूम में एक लड़की नहा रही थी। हॉस्‍टल संचालक की करतूत पर बाहर से अचानक वहां पहुंची एक लड़की की नजर पड़ गई। लड़की ने टोका, लेकिन संचालक अंदर देखने में इतना मगन था कि उसने आवाज नहीं सुनी। फिर, उस लड़की ने जब जोर से आवाज लगाई तो वह चौंककर भाग गया।
घटना से भड़क गईं लड़कियां, समर्थन में जुटे किन्‍नर
घटना की जानकारी होने पर लड़कियां भड़क गईं। हॉस्‍टल के भीतर के शोरगुल को सुनकार आसपास के लोग जुट गए। जानकारी मिलने पर वहां लड़कियों के समर्थन में किन्‍नर भी पहुंच गए। किन्‍नरों ने हॉस्‍टल संचालक को जमकर लताड़ा। कहा जा रहा है कि किन्‍नरों ने उसे पीटा भी। इसके बाद लड़कियों ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी। इस बीच मौका पाकर हॉस्‍टल संचालक फरार हो गया।
लड़कियों की मांग: माफी मांगे व पैसे लौटाए संचालक
लड़कियां अब हॉस्‍टल संचालक से माफी चाहती हैं। उनका कहना है कि उसेसामनेआकर माफी मांगनी होगी।  साथ ही उनके पैसे लौटाने होंगे, ताकि वे दूसरे हॉस्‍टल में जा सकें।
हॉस्‍टलों में सुरक्षित नहीं लड़कियां
विदित हो कि पटना में गली-गली में गर्ल्‍स हॉस्‍टल चल रहे हैं, जहां लड़कियों के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था की अनदेखी की जाती है। आपराधिक चरित्र के लोग भी गर्ल्‍स हॉस्‍टल चला रहे हैं। इनकी मॉनीटरिंग को लेकर पुलिस व प्रशासन की उदासीनता किसी अनहोनी को आमंत्रण दे रही है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.