पटना की हिमानी मिश्रा ने मुंबई में जीता डिजिटल वूमेन अवॉर्ड
पटना के दीघा की रहने वाली हिमानी मिश्रा ने सूबे का नाम रौशन किया है। हिमानी ने मुंबई में 3500 महिला उद्यमियों को पछाड़ते हुए डिजिटल वूमेन अवार्ड अपने नाम किया है।
पटना, जेएनएन। पटना के कुर्जी की रहने वाली हिमानी मिश्रा ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डिजिटल वूमेन अवॉर्ड जीता है। ब्रांड रेडिएटर की को-फॉउंडर और सीइओ हिमानी मिश्रा को ये सम्मान मार्केटिंग कैटेगरी में दिया गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, फेसबुक और एक्सिस बैंक की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की 3500 महिला उधमियों ने भाग लिया था।
18 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुंबई के रोटुंडा हॉल आयोजित किया गया था। निर्णायक मंडल में नीति आयोग के सीओ अमिताभ कांत के साथ ही फेसबुक और देश के अन्य प्रतिष्ठिक संस्थानों से जुड़े लोग शामिल थे। कार्यक्रम के तहत व्यवसाय की विधा में अपने किए हुए काम को बताना था। विदित हो कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए हिमानी ने ब्रांड रेडिएटर की शुरुआत की थी। 20 लोगों के साथ काम कर रही इस संस्था का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। हिमानी ने कहा कि सम्मान से मेरा हौसला बढ़ा है। अपने राज्य की महिलाओं और युवाओं के लिए अभी बहुत कुछ करना है।