विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: पांच जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अगले 6 दिनों का मौसम अपडेट

By prabhat ranjan Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 28 Jun 2025 07:12 AM (IST)

पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। कैमूर रोहतास औरंगाबाद गया और नवादा ...और पढ़ें

पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। फाइल फोटो
पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। फाइल फोटो

HighLights

  1. पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी |
  2. पटना में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना |
  3. तीन जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान |

जागरण संवाददाता, पटना। पटना व आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। पांच जिलों कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया व नवादा में गरज व चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तीन जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है।

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान गया, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्णिया, बांका, कटिहार, जमुई, नालंदा, भभुआ आदि जगहों पर बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 34 मिमी बारिश गया के डुमरिया में दर्ज की गई।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि गोपालगंज में सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

शुक्रवार को पटना समेत 14 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना व आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के कारण उमस का असर बना रहा।

प्रमुख स्थानों पर बारिश दर्ज की गई

रोहतास में 19.8 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 18.2 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 17.6 मिमी, औरंगाबाद के कुटुम्बा में 16.6 मिमी, गया के इमामगंज में 14.2 मिमी, गया के मोहनपुर में 8.6 मिमी, जमुई के झाझा में 8.2 मिमी, नालंदा के राजगीर में 7.2 मिमी, बांका के चांदन में 7 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 6.8 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 6.6 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 6.4 मिमी, बांका के कटोरिया में 6.2 मिमी, शेखपुरा के बरबीघा में 6.2 मिमी, जहानाबाद के काको में 6.2 मिमी, गया के मानपुर में 6 मिमी, बांका में 5.8 मिमी, गया के बांके बाजार, पूर्णिया के धमदाहा में 5.6 मिमी 5.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
 पटना  33.9  28.1
 गया  34.0  26.4
 भागलपुर  32.9  27.2
 मुजफ्फरपुर  34.2  27.8