Move to Jagran APP

बिहार में चली कातिल हवा: तपिश ने तोड़ा 53 साल का रिकॉर्ड, लू से तीन दिनों में 184 की मौत

बिहार में आसमान आग उगल रहा है और हवा कातिल बन गई है। लू से तीन दिनों में 184 लोगों की मौत हो गई है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 09:57 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 11:08 PM (IST)
बिहार में चली कातिल हवा: तपिश ने तोड़ा 53 साल का रिकॉर्ड, लू से तीन दिनों में 184 की मौत
बिहार में चली कातिल हवा: तपिश ने तोड़ा 53 साल का रिकॉर्ड, लू से तीन दिनों में 184 की मौत
पटना [जागरण टीम]। बिहार में मौसम आग उगल रहा है। पटना की बात करें तो गर्मी ने 53 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते दो दिनों तक पटना बिहार का सबसे गर्म शहर बना रहा। सोमवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा।
इस बीच लू लगने से इस मौसम में अबतक 184 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक मौतें औरंगाबाद जिले में हुई हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार प्रदेश में लू लगने से अबतक 184 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, मौत का अनधिकृत आंकड़ा दो सौ के पार बताया जा रहा है। अनेक मामलों में लू से मौत अस्‍पताल पहुंचने के पहले ही हो गई, जिनमें कई के आंकड़े दर्ज नहीं किए जा सके।
राज्‍य के विभिन्‍न अस्‍पतालों में तीन सौ से अधिक मरीज भर्ती हैं, जिनमें दर्जनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरे बिहार में गर्मी का कहर, पटना सबसे गर्म
पूरे बिहार में गर्मी का कहर जारी है। पटना रविवार को लगातार दूसरे दिन बिहार में सबसे गर्म शहर रहा। राजधानी और आसपास के इलाकों में लोग देर रात तक गर्म हवा से बेहाल रहे। पटना में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सामान्यत: अधिकतम तापमान 36 डिग्री होना चाहिए, लेकिन यह 45 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 23 फीसद रही।
पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान ने पिछले 53 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पूर्व 14 जून 2012 को पटना का पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। लगातार दूसरे दिन रविवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने से 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है।
रविवार को गया का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री की जगह 44.4 डिग्री और न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।


18 जून तक लू की आशंका, फिर राहत की उम्‍मीद
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा, राजगीर, मुजफ्फरपुर, छपरा और मोतिहारी लू की चपेट में रहेंगे। पटना, छपरा और मुजफ्फरपुर 18 जून तक हीट वेव की चपेट में रहेंगे। औरंगाबाद, गया, नालंदा और राजगीर सोमवार तक लू की चपेट में रहेंगे। हालांकि, राज्य में 18 जून को तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। इससे थोड़ी राहत की उम्मीद है।

रविवार को प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान
पटना: 45
गया: 44.4
भागलपुर: 41
पूर्णिया: 36.2
औरंगाबाद: 44
छपरा: 42.5
मधुबनी: 40
मोतिहारी: 42
मुजफ्फरपुर: 40.6
नालंदा: 44
राजगीर: 44
आज चार शहरों के संभावित अधिकतम तापमान
पटना: 44
गया: 43
भागलपुर: 40
पूर्णिया: 38

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.