विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को होगा विस्तार, खर्च किए जाएंगे करीब 18 सौ करोड़; सरकार ने इन समस्याओं पर किया गौर

By Sunil RajEdited By: Aysha Sheikh
Published: Thu, 23 Nov 2023 12:07 PM (IST)

Bihar News सरकार ने कई समस्याओं पर गौर करने के बाद बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने पर सहमति ...और पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को होगा विस्तार, खर्च किए जाएंगे करीब 18 सौ करोड़
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को होगा विस्तार, खर्च किए जाएंगे करीब 18 सौ करोड़

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश में जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। साथ ही इन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए एक साथ कई योजनाएं प्रारंभ होगी। सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 1754.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि खर्च पर मंत्रिमंडल ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है।

सरकार ने किन समस्याओं पर किया गौर?

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी रोगियों को इलाज के क्रम में काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधा रहने के बाद भी यहां इलाज को आए रोगियों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना होता है। ऐसी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए करीब 18 सौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

स्वास्थ्य केंद्रों का होगा निर्माण

स्वीकृत राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में 1015 के करीब स्वास्थ्य उप केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 229 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 86 वैसे प्रखंड जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं, वहां-वहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।

साथ ही इस राशि से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रस्तावित 50 अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण भी कराया जाएगा। विभाग के सूत्रों ने बताया कि अस्पतालों के निर्माण का जिम्मा बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम को सौंपे जाने की संभावना है। कार्य आवंटन के बाद अस्पतालों के निर्माण की योजना पर कार्य प्रारंभ होगा।

ये भी पढ़ें -

Lakhisarai Firing Case को लेकर जदयू और भाजपा आमने-सामने, एक तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में मचा दी हलचल

Gaya News: पूर्व जिला पार्षद राजू जाट के अवासों पर एनआईए की छापेमारी