जगमग बिहार में चहुंओर दिखा दीपावली का उल्लास, नीतीश-मोदी व तेजस्वी ने दी मुबारकबाद
बिहार में रविवार की रात दीपावली धूमधाम से मनाई गई। राजधानी पटना रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया दिखा। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी हुई।
पटना [जेएनएन]। दीपों का पर्व दीपावली (Deepavali) रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर पटना सहित पूरे बिहार में उत्साह दिखा। सड़कों पर भीड़ रही तो बाजार भी गुलजार दिखे। पटना का तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब (Takhta Sri Harimandir Sahib) भी दीपोत्सव में जगमगाता रहा। उधर, दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar), उपमुख्यमंत्री (Dy CM) सुशील मोदी (Sushil Modi) तथा विधानसभा (Assembly) में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Oppositon) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सहित अनेक राजनेताओं व जनप्रतिनिधियाें ने लोगों को बधाई दी।
श्रीराम के अयाेध्या लौटने के काल से चली आ रही परंपरा
मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम लंकाधिपति रावण का वध करने तथा 14 सालों का वनवास पूरा कर पत्नी सीता व भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्या में उनका स्वागत दीप जलाकर किया गया था। तभी से हर साल उस दिन दीपावली मनाने की परंपरा चल आ रही है।
जमकर आजिशबाजी, पटना में 12 करोड़ के बिके पटाखे
दीपावली को लेकर पूरे बिहार में जमकर आतिशबाजी हुई। अनुमान के मुताबिक बीते दो दिनों भीतर पटना में करीब 12 करोड़ के पटाखे बेचे गए। पटना जिला प्रशासन ने इस साल 187 दुकानदारों को अस्थायी पटाखा बिक्री के लाइसेंस दिए हैं। लेकिन उनके अलावा गली-गली छोटे-छोटे पटाखे स्टॉल दिख रहे हैं, जिनके प्रति पुलिस व प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं।
रंगीन बल्बों के बीच मिट्टी के दीयों का भी दिखा क्रेज
दीपावली के अवसर पर इस साल चीन निर्मित छोटे रंगीन बल्ब बाजार में छाए रहे। इनमें भारतीय कंपनियां भी जगह बनाने में सफल रहीं। बीते कुछ सालों से मिट्टी के दीयों का क्रेज भी बढ़ा है। पटना सहीत पूरे राज्य में मिट्टी के दीए भी जलाए गए।
जगमगाया तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब
दीपावली के मौके पर पटना का तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब 11000 दियों से जगमगता दिखा। निशान साहब के पास देा के विभिन्न राज्यों से आए सिख संगत ने मोमबत्ती व दिया जलाया।
जनप्रतिनिधियों ने दिए शुभकामना संदेश
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने बधाई व शुभकामना संदेश दिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर दीपोत्सव मनाया। उन्होंने प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति व भारतीय मनीषा शुभ संकल्प का संदेश देती है। उन्होंने उल्लास व सद्भाव के साथ दीपावली मनाने का आह्वान किया।
प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।https://t.co/fgpLW29THv" rel="nofollow #HappyDiwali
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 27, 2019
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने समस्त देशवासियों को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सत्य व प्रकाश का पर्व दीपावली सबके जीवन में उल्लास, उमंग, ज्ञान व समृद्धि लाए।
सत्य और प्रकाश का पर्व दीपावली आप सबों के जीवन को उल्लास, उमंग, ज्ञान और धन-धान्य से परिपूर्ण कर दें तथा सदैव श्री लक्ष्मी- गणेश जी की कृपा बनी रहें। समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/CoF3zVjEn8
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 27, 2019
दीपावली के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा लोगों से आह्वान किया कि वे दीप की तरह जलकर नि:स्वार्थ उजाला दें तथा सभी लोग खुशहाल हों। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दीपाली के अवसर पर शुभकामना दी।
दीप की तरह जलना
निस्वार्थ उजाला देना है
खुशहाल हो जीवन हर इंसान का
बस यही प्रण लिए चलना है।#HappyDiwali #शुभदिपावली pic.twitter.com/8Cs2AhoVhd
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 27, 2019