Move to Jagran APP

आदर्श बूथ पर दिखेगा आधी आबादी का दम

नगर निगम चुनाव को इंज्वाय करने के लिए इस बार राजधानी में 20 पिंक बूथ बनाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 May 2017 01:37 AM (IST)Updated: Fri, 19 May 2017 01:37 AM (IST)
आदर्श बूथ पर दिखेगा आधी आबादी का दम
आदर्श बूथ पर दिखेगा आधी आबादी का दम

पटना। नगर निगम चुनाव को इंज्वाय करने के लिए इस बार राजधानी में 20 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। यहां का माहौल उत्सव जैसा होगा। चुनाव से संबंधित सभी कार्यो का संचालन महिलाओं के जिम्मे होगा। इन बूथों पर राजधानीवासियों को आधी आबादी का दमखम देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पटना नगर निकाय चुनाव में पहली बार आदर्श मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर मतदाताओं के बच्चों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था होगी। छोटे बच्चों के लिए अस्थाई पालना घर बनाए जाएंगे। बूथ को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। सजावट के रंग व कर्मियों के ड्रेस पिंक होंगे। मतदाताओं की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। आदर्श मतदान केंद्रों पर शौचालय, यूरिनल, पेयजल आदि भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। मतदान कर्मियों को 25 मई को डेमो ट्रेनिंग दी जाएगी। लाइव डेमो के माध्यम से आदर्श बूथ का सारा कांसेप्ट कर्मियों से साझा किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी भी महिलाए ही होंगी।

जिलाधिकारी ने महिला कर्मियों को बताया कि नगर निकाय का निर्वाचन काफी संवेदनशील है। निर्वाचन के दौरान मतदान कर्मियों को काफी संयम का परिचय देना होगा। विवेक से काम करना होता है। चुनाव के दौरान कहीं से कोई परेशानी नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.