विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में DJ बजाने के विवाद में दूल्हे की पिटाई, बरात विदा होने से पहले दूल्हा पहुंचा अस्पताल

Published: Sat, 29 Nov 2025 11:06 PM (IST)

बख्तियारपुर के रामनगर में बारात निकलने से पहले डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। दूल्हा पिंटू कुमार और उसके ...और पढ़ें

अस्पताल में घायल दूल्हा। (जागरण)

अस्पताल में घायल दूल्हा। (जागरण)

HighLights

  1. डीजे बजाने पर विवाद

  2. दूल्हे और भाइयों की पिटाई

  3. पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

जागरण संवाददाता, बख्तियारपुर। सालिमपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में बरात निकलने से पहले होने वाले रस्म के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया।

इस घटना में कुछ युवक घर से बाहर घटनास्थल पर ही डीजे बजाने को कह रहे थे। जबकि दूल्हा और उसके भाई घर पर जाने और वहीं बजाने की बात कह रहे थे।

इसी विवाद में जमकर मारपीट हो गई और दूल्हा पिंटू कुमार और इसके भाई जितेंद्र और राधेश्याम को चोटें आई। इसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत सामान्य है।

लेकिन बरात निकलने से पहले दूल्हे के अस्पताल पहुंचने की चर्चा खूब फैली। इधर पुलिस मामले की छानबीन और बरात को सुरक्षित विदा करने में जुटी है।

मनेर में दो पक्षों में मारपीट

मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष ने मनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मनेर के खासपुर निवासी लाल बहादुर राय व गजेंद्र राय के बीच पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट हुई।

मारपीट में दोनों पक्ष से लोग घायल हो गए। एक पक्ष के लालबहादुर राय ने बताया कि ही पड़ोसी गजेंद्र राय कुणाल राय निशा कुमारी नीतू कुमारी एवं रामवती देवी पर आरोप लगाया कि बीती रात इन लोगों ने मिलकर हमें हम हमारे पुत्र हेमंत कुमार पर ईंट मारकर सिर फोड़ डाला इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की सूचना के बाद अनुमंडल अस्पताल से इलाज करा कर वापस जब घर लौटे तो आसपास के लोगों को समझाने-बुझाने के बाद मामले का समझौता कर लिया गया फिर दूसरे दिन ही सुबह बातचीत चल रही थी कि पुनः आरोपियों ने हमारे घर पर चढ़कर हमला कर दिया और मारपीट की। मामले में लाल बहादुर राय व उसके पुत्र हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।