Move to Jagran APP

पोतों ने दादा को पीट-पीट कर मार डाला

संवाद सूत्र, मनेर। थाना क्षेत्र के छितनावा में शनिवार सुबह संपत्ति के विवाद में पोतों ने अपने सगे

By Edited By: Published: Sun, 01 Nov 2015 03:04 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2015 03:04 AM (IST)
पोतों ने दादा को पीट-पीट कर मार डाला

संवाद सूत्र, मनेर। थाना क्षेत्र के छितनावा में शनिवार सुबह संपत्ति के विवाद में पोतों ने अपने सगे दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनका शव घर पर ही मिला। गले में निशान पाया गया है। जिससे गला दबाए जाने की भी आशंका जताई जा रही। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार छितनावा के निवासी भागीरथ सिंह उर्फ बच्चान बाबू के तीन पुत्र संतोष, संजय व रंजय हैं। इन भाईयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बच्चान बाबू बडे़ बेटे संतोष सिंह की शादी नवही नौबतपुर में हुई थी। वह ससुराल में ही रहता है। वहा संतोष सिंह को ससुराली तड़का मिला था। बच्चा बाबू चाहते थे कि संतोष को ससुराल में चार बीघा जमीन मिली है, तो वह अपनी छितनावा की संपत्ति में से कुछ कम ले ले, जिससे तीनों बेटों की जमीन बराबर हो जाए। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को बच्चान बाबू अकेले ही दालान में नित्य की तरह सोए थे। रात में सोने के बाद शनिवार की सुबह वह नहीं उठे, तो लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा। घर के दरवाजे की चिटकनी टूटी हुई थी और वे मृत पड़े थे। ग्रामीणों ने उनके पुत्रों को इसकी जानकारी दी। राची में रह रहे उनके पुत्र संजय ने आकर पुलिस को सूचना दी और अपने भाई संतोष सिंह के बेटे लव कुमार सिंह व विकास कुमार सिंह पर गला दबाकर हत्या का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के गले पर निशान मिला है और कान से ब्लड भी निकल रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.