विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'2007 से दे रहे सेवाएं, अब मिले सम्मानजनक मानदेय', ग्राम कचहरी न्याय मित्रों ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:48 PM (IST)

ग्राम कचहरी न्याय मित्र संघ कैमूर व भभुआ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)

पूर्व सीएम नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. न्याय मित्रों ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

  2. सेवा स्थायीकरण और मानदेय वृद्धि की मुख्य मांगें रखीं।

  3. नीतीश कुमार ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया।

राज्य ब्यूरो, पटना। ग्राम कचहरी न्याय मित्र संघ कैमूर व भभुआ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके सात, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की एवं उन्हें अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने अपने मांग पत्र में न्याय मित्रों की सेवा को स्थायी करने तथा मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वर्तमान में मिलने वाला लगभग 7,000 रुपए का मासिक मानदेय महंगाई को देखते हुए पर्याप्त नहीं है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि साल 2007 में नियुक्ति के बाद से ही न्याय मित्र ग्राम कचहरियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं।

न्याय मित्रों की भूमिका केवल न्यायिक कार्यों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि समय-समय पर सरकार एवं प्रशासन द्वारा सौंपे गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में भी उन्होंने योगदान दिया है।

नीतीश कुमार ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना एवं उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव को लेकर JDU की खास रणनीति, दरभंगा से दिलीप चौधरी पर लगा सकती है दांव