Move to Jagran APP

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भैयादूज-चित्रगुप्त पूजा की बधाई

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर समस्त बिहारवासियों को शुभकामना और बधाई दी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 21 Oct 2017 10:02 AM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 10:48 PM (IST)
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भैयादूज-चित्रगुप्त पूजा की बधाई
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भैयादूज-चित्रगुप्त पूजा की बधाई

पटना [जेएनएन]। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज के मौके पर बिहार और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

राज्यपाल ने अपने शुभकामना-संदेश में कहा, 'विद्या-आराधना और समग्र उन्नति के लिए होनेवाली चित्रगुप्त पूजा और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़े भैयादूज के त्योहारों के मौके पर मैं बिहारवासियों के सुखी, संपन्न, उपलब्धिपूर्ण और उल्लासमय जीवन की मंगलकामना करता हूं।'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरुचि बढ़ती है।

नीतीश ने अपने संदेश में कहा, 'लोगों में पढ़ने-लिखने के प्रति बढ़ती अभिरुचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैलेगा। आज ज्ञान का युग है। सभी के प्रयास से बिहार सुखी, समुन्नत और समृद्ध बनेगा।'

उन्होंने बिहारवासियों का आह्वान किया कि वे चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.