Move to Jagran APP

लड़की ने कहा- कैद मंजूर है लेकिन जीजा से जुदाई नहीं

दो माह से फरार से जीजा-साली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की ने पुलिस के समक्ष कहा कि कैद मंजूर है लेकिन पति बने जीजा से जुदाई नहीं। दोनों साथ रहना चाहते हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Wed, 06 Dec 2017 10:39 PM (IST)Updated: Thu, 07 Dec 2017 09:22 PM (IST)
लड़की ने कहा- कैद मंजूर है लेकिन जीजा से जुदाई नहीं
लड़की ने कहा- कैद मंजूर है लेकिन जीजा से जुदाई नहीं

पटना [जेएनएन]। बीवी से वेवफाई कर साली से दिल लगा दो माह से फरार जीजा-साली को मालसलामी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से पूछताछ कर पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।

loksabha election banner

मालसलामी थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि भैसानी टोला के महेश प्रसाद की पत्नी संगीता देवी ने 16 नवंबर को दर्ज प्राथमिकी में बताया कि बड़ी पुत्री सीमा कुमारी की शादी आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलीटाड़ निवासी अशोक साव के पुत्र पवन कुमार से किया।

दामाद होने के कारण पवन बराबर घर पर आया-जाया करता था। दामाद जब भी घर पर आता तो 14 वर्षीया छोटी पुत्री स्वीटी से बातचीत के दौरान हंसी मजाक किया करता था। इन दोनों के बीच के मजाक पर आपत्ति जताते हुए मैं अक्सर दोनों को मना करती थी। इसी बीच दामाद ने साली को छुपाकर एक मोबाइल फोन दे दिया। दोनों लुकछिप मोबाइल पर घंटों बातें किया करते थे।

मां ने बताया कि छह अक्टूबर 2017 को 12 बजे दिन में दामाद पवन ने छोटी बेटी स्वीटी को बुलाया और ले भागा। परिजनों ने पुत्री को काफी खोजा लेकिन पता नहीं चल सका। कुछ लोगों ने बताया कि दोनों को साथ देखा गया है। दोनों शादी की नीयत से कहीं बाहर चले गए हैं। इधर जीजा-साली के फरार होने के बाद पवन की पत्नी यानी मेरी बड़ी पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

गिरफ्तारी के बाद जीजा पवन ने मालसलामी थाना में बताया कि इसी वर्ष उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बीवी के व्यवहार के आजिज आकर साली से दिल्लगी करने लगा। दोनों हंसी मजाक के दौरान बातों की तमाम शालीनता लांघ जाते थे।

साली भी जीने मरने की कसमें खाने लगी। दोनों के बीच बढ़ती मोहब्बत को देखकर परिवार के लोग विरोध कर प्यार पर पहरा लगाने लगे। इससे दोनों के बीच प्यार और गहरा होता गया। दोनों अपनी नई दुनिया बसाने के लिए दिल्ली चले गए। वहां पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।

इस बीच पता चला कि दोनों पर मुकदमा हो गया है। तब चुपचाप दोनों चैलीटाड़ स्थित घर पहुंचे। पुलिस इन्हें यहीं से गिरफ्तार कर मालसलामी थाना ले आई। इधर गिरफ्त में साली ने पुलिस के समक्ष कहा कि कैद मंजूर है लेकिन पति बने जीजा से जुदाई नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.