Move to Jagran APP

लड़की को चाकू के बल पर उठाया, दोस्तों संग की छेड़खानी ...विरोध पर जमकर पीटा

पटना में शाेहदों ने लड़की को चाकू के बल पर उठाकर दोस्‍तों के साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा। पूरी घटना की जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 09:38 PM (IST)
लड़की को चाकू के बल पर उठाया, दोस्तों संग की छेड़खानी ...विरोध पर जमकर पीटा
लड़की को चाकू के बल पर उठाया, दोस्तों संग की छेड़खानी ...विरोध पर जमकर पीटा

पटना [जेएनएन]। मनचलों ने सड़क से गुजर रही लड़की को चाकू के बल पर उठाया और लॉज के कमरे में लाकर दोस्तों के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे बुरी तरह पीटा और सड़क पर लाकर छोड़ दिया। घटना के कई दिनों बाद भी आरोपित पुलिस पकड़ से बाहर हैं। घटना पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में हुई।

loksabha election banner

वारदात 26 जुलाई की बताई गई है। हालांकि, पीडि़त परिवार के बीती शाम थाने पहुंचने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, लेकिन प्राथमिकी के एक दिन बाद भी आरोपित पकड़ से बाहर हैं। सिटी एसपी (पूर्वी) राजेंद्र कुमार भील ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

इलाके में मुख्‍य आरोपित का खौफ

घटना के मुख्य आरोपित की पहचान रोहतास जिले के राजपुर थानान्तर्गत बिसेनीकला निवासी उदय तिवारी उर्फ कमलेश तिवारी के बेटे अजित तिवारी के रूप में हुई है। आरोपित फरार हो गया है। पीडि़त लड़की की मां के अनुसार अजित और उसके दोस्त आए दिन रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों को छेड़ते हैं। उनके खौफ के कारण कोई आवाज नहीं उठाना चाहता।

दो लड़कियां आईं थी घर तक छोडऩे

पीडि़त लड़की की मां ने बताया कि लॉज के लड़कों ने विरोध करने पर उसकी पिटाई की थी। इसके बाद उनकी बेटी को सड़क पर छोड़ दिया तो वह कोचिंग चली गई। वहां वह काफी रो रही थी। उसे डर था कि लौटते वक्त वे लड़के उसके साथ जरूर कुछ बुरा करेंगे। यह बात जब उसने सहेलियों को बताई तो दो लड़कियां उसे घर तक पहुंचाने के लिए आईं थी। यहां आने के बाद उन्होंने बेटी से पूछा, तब घटना की जानकारी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.