पटना में नाबालिग छात्रा से दरिंदों ने किया गैंग रेप, एक गिरफ्तार
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के गांव में बकरी चराने जंगल में गई 14 वर्षीय छात्रा को पकड़कर नशे में धुत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदों ने सुबूत मिटाने को छात्रा को पीटते हुए उसे आहर में डुबोकर मारने की कोशिश की।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2015 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2015 10:05 PM (IST)
जागरण टीम, पटना। पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के गांव में बकरी चराने जंगल में गई 14 वर्षीय छात्रा को पकड़कर नशे में धुत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदों ने सुबूत मिटाने को छात्रा को पीटते हुए उसे आहर में डुबोकर मारने की कोशिश की। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, उसकी हालत नाजुक है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें