Move to Jagran APP

ब्वायफ्रेंड से शादी करने पंजाब भाग गई लड़की, पटना लौटकर कहा-लाखों में एक हैं मेरे पति; फिर लिया चौंकाने वाला फैसला

लापता युवती ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाया और घर के पंखे से झूल गई। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि वह एक लड़के से प्रेम करती है। उसकी घर वालों से यह बताने की हिम्मत नहीं कि उसने शादी भी कर ली है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 10:09 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 10:09 PM (IST)
ब्वायफ्रेंड से शादी करने पंजाब भाग गई लड़की, पटना लौटकर कहा-लाखों में एक हैं मेरे पति; फिर लिया चौंकाने वाला फैसला
लड़की ने स्वजनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, दानापुर (पटना)। पंजाब से लौटी पटना की एक लड़की ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। करीब हफ्ते भर पहले लापता युवती ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाया और घर के पंखे से झूल गई। स्वजनों के सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। लड़की के लापता होने पर स्वजनों ने दानापुर थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। बुधवार को युवती लौटी और थाने में स्वेच्छा से पंजाब जाने और प्रेमी से शादी करनेकी बात कही थी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

loksabha election banner

मो. आलमगीर की पुत्री इशरत परवीन (23) दानापुर के नासरीगंज में रहती थी। मृतका की मां शहनाज खातून ने बताया कि उनकी चार संतानों में इशरत सबसे बड़ी थी। पिता वाहन मैकेनिक हैं। तकियापर निवासी शिव कुमार नामक युवक से वह प्रेम करती थी। लड़की की मां ने बताया कि लड़के से उसकी मुलाकात कोचिंग में हुई थी। लड़की एक हफ्ते पहले घर वालों से बिना बताए कहीं चली गई थी। इस पर स्वजनों ने दानापुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इधर, बुधवार को वह वापस पटना लौट आई। थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष उसने स्वेच्छा से पंजाब जाने की बात बात कही। लड़की की मां ने बताया कि शुक्रवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। सुबह देखा कि इशरत कमरे में दुपट्टे से सहारे पंखे से झूल रही थी। स्वजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। लड़की ने उसमें लिखा है कि, वह एक लड़के से प्रेम करती है। उसकी घर वालों से यह बताने की हिम्मत नहीं कि उसने शादी भी कर ली है। लड़की ने अपने प्रेमी की तारीफ की और आत्महत्या के लिए माता-पिता को दोषी बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौप दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.