Move to Jagran APP

पटना में 'मिस डेथ' बन गई लड़की: स्कॉर्पियो से तीन महिलाओं को कुचला, दो की मौत

स्कॉर्पियो चलाती एक लड़की ने उसपर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी एक मासूम लड़की व दो महिलाओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। घटना की जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 08:44 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 08:44 PM (IST)
पटना में 'मिस डेथ' बन गई लड़की: स्कॉर्पियो से तीन महिलाओं को कुचला, दो की मौत
पटना में 'मिस डेथ' बन गई लड़की: स्कॉर्पियो से तीन महिलाओं को कुचला, दो की मौत

पटना [जेएनएन]। स्कॉर्पियो से गाड़ी चलाना सीख रही एक लड़की 'मिस डेथ' बन गई। उसने एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया। दुर्घटना में एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि उसकी नतिनी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की बेटी रूबी की हालत गंभीर है। रामकृष्णनगर थाने के बेईमान टोला के पास मैदान में सोमवार की दोपहर में हुई।

loksabha election banner

दुर्घटना के बाद लड़की और उसके साथ बैठा युवक गाड़ी छोड़ फरार हो गए। नाराज लोगों ने शवों के साथ सड़क पर जाम लगाकर आगजनी की।

तीन को कुचलते हुए निकल गई स्‍कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार बेईमान टोला मैदान में कच्छुआरा गांव की एक लड़की एक युवक के साथ स्कार्पियो (बीआर 01पीई 1893) चलाना सीख रही थी। युवक भी अगली सीट पर बैठा था। मैदान में डोमन मिस्त्री की पत्नी मीना देवी (60), बेटी रूबी देवी (30) एवं नतिनी सपना (10) धूप सेंक रहीं थीं। सीखने के क्रम में लड़की ने अचानक वाहन की गति तेज कर दी। इससे स्कॉर्पियो का संतुलन गड़बड़ा गया। गाड़ी मीना देवी, उसकी बेटी रूबी देवी और नतिनी सपना को रौंदते हुए निकल गई।

दुर्घटना में दो की मौत

मीना देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल रूबी और सपना को लोग पास के अस्पताल में ले गए। हालत नाजुक होने के कारण दोनों को पीएमसीएच भेज दिया गया। इलाज के क्रम में सपना की मौत हो गई।

गुस्‍साई भीड़ ने की आगजनी

सूचना पर रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष पहुंचे। तब तक गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर आगजनी शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष ने अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। कच्छुआरा पंचायत के मुखिया भी पहुंचे।

पुलिस स्कार्पियो को थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस वाहन मालिक तथा उसे चलाने वाली लड़की का पता कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.