Move to Jagran APP

अमिताभ बच्चन की फिल्म का सीन ट्वीट करते ही गिरिराज को करना पड़ा डिलीट, यहां देखें कहां था निशाना

गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर तंज कसने के लिए अमिताभ बच्चन और संजय दत्त की फिल्म कांटे का सहारा लिया है। वीडियो ट्वीट करके उन्होंने लिखा कि जंगलराज की गोली जाति देख कर अपना निशाना खुद ढूंढ लेती है जानी...।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Sep 2022 10:49 AM (IST)Updated: Fri, 16 Sep 2022 03:14 PM (IST)
अमिताभ बच्चन की फिल्म का सीन ट्वीट करते ही गिरिराज को करना पड़ा डिलीट, यहां देखें कहां था निशाना
केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद गिरिराज सिंह। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। बिहार के बेगूसराय गोलीकांड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य सरकार पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार महागठबंधन सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं। अब उन्होंने तंज कसने के लिए सिनेमा का सहारा लिया है। फिल्म चुनी अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और महेश मांजरेकर की कांटे। शुक्रवार को उन्होंने फिल्म का एक सीन ट्वीट करते हुए लिखा, जंगलराज की गोली जाति देख कर अपना निशाना खुद ढूंढ लेती है जानी...। वीडियो जारी करने के करीब 15 ही मिनट में गिरिराज ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। 

loksabha election banner

गिरिराज सिंह के द्वारा ट्वीट किया गया फिल्म कांटे का दृश्य। साभारः ट्विटर

बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर 

बीते मंगलवार को बेगूसराय से पटना तक अपराधियों ने गोलीबारी करते हुए एक की हत्‍या तथा 10 को घायल कर  दिया था। मामले ने बिहार से लेकर देश में सुर्खियां बटोरीं। गुरुवार की रात पुलिस ने गोलीकांड में अपराधियों की गिरफ्तारी करने की बात कही। वारदात के बाद से ही बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर है। बेगूसराय के भाजपा सांसद गिरिराज सिंह भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना बनाए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अंतहीन दबाव के चलते पुलिस प्रशासन बेगूसराय फायरिंग पर उद्भेदन करने के कगार पर है। बीजेपी कार्यकर्ता सरकार के ढुलमुल रवैये पर हमेशा सख्ती से पेश आएंगे। हम सड़क से सरकार चलाएंगे।

जंगलराज की गोली जाति देख निशाना खुद ढूंढ लेती है..

इसके कुछ ही देर बाद गिरिराज ने अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और महेश मांजरेकर की फिल्म कांटे के एक सीन का वीडियो ट्वीट किया। मूवी के सीन में महेश मांजरेकर गोली चलाते हैं पर उनका निशाना चूक जाता है। इस पर संजय कहते हैं एक आंख से फायर कर। जवाब मिलता है कि गोली निशाना खुद ढूंढ लेती है। इसी डायलाग को गिरिराज ने वीडियो के साथ अपलोड किया और लिखा कि जंगलराज की गोली जाति देख कर अपना निशाना खुद ढूंढ लेती है जानी...। कुछ मिनटों बाद गिरिराज ने अपने इस ट्वीट को डिलीट भी कर लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.