Move to Jagran APP

गिरिराज सिंह का चिराग पासवान पर जोरदार प्रहार, बताया क्‍यों नहीं कर रहे राजद-कांग्रेस पर हमला

गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली है। राजनीति विरासत में मिलने के बाद उन्होंने पोस्टर से अपने माता-पिता का फोटो हटा दिया। इससे जनता का मूड बदलने वाला नहीं है। जनता जानती है कि लालू यादव को पोस्टर से हटाने से नहीं होगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:07 PM (IST)
गिरिराज सिंह का चिराग पासवान पर जोरदार प्रहार, बताया क्‍यों नहीं कर रहे राजद-कांग्रेस पर हमला
पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता गिरिराज सिंह।

गोपालगंज, जागरण संवाददाता। बिहार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। इसके कई मायने भी हैं। बिहार में महागठबंधन जो बना है, वह केवल बम व बारूद की बात करता है। बिहार की जनता को यह करना है कि उसे बम फोड़ने वाली महागठबंधन की सरकार चाहिए कि नारियल फोड़ने वाली एनडीए की सरकार। बिहार व देश में एनडीए ने केवल विकास का कार्य किया है। ये बातें शहर के बंजारी स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहीं।

loksabha election banner

तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली है। राजनीति विरासत में मिलने के बाद उन्होंने पोस्टर से अपने माता-पिता का फोटो हटा दिया। इससे जनता का मूड बदलने वाला नहीं है। जनता जानती है कि लालू यादव को पोस्टर से हटाने से नहीं होगा। क्योंकि सरकार बनी तो फिर से बिहार में जो 15 साल पूर्व होता था, वह फिर से शुरू हो जाएगा।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने बिहार में विकास किया

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने बिहार में विकास की खाई को भरने का कार्य किया है। अब बिहार में विकास तेज गति से शुरू हो गया है। आने वाले पांच साल काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद को मोदी का हनुमान बता रहे हैं, वे बताए कि वह कौन से हनुमान हैं।

चिराग पासवान नहीं कर रहे राजद और कांग्रेस पार्टी पर हमला

चिराग पासवान ने कभी भी राजद व कांग्रेस पर हमला नहीं बोला। ऐसे में उनकी चुप्पी के कई मायने भी हैं। बिहार में कोई भ्रम नहीं है। बिहार में चार दलों का अटूट गठबंधन है। उन्होंने बैकुंठपुर विधानसभा सीट का नाम लेते हुए कहा कि वहां कुछ वोटकटवा भी मैदान में उतर कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.