Move to Jagran APP

बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान: हरे रंग से जुड़े मुसलमान व पाकिस्‍तान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हरे रंग को मुसलमानों व पाकिस्‍तान से जोड़ते हुए चुनाव आयोग से हरे झंडे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्‍होंने क्‍या कहा जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 10:21 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 11:27 AM (IST)
बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान: हरे रंग से जुड़े मुसलमान व पाकिस्‍तान
बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान: हरे रंग से जुड़े मुसलमान व पाकिस्‍तान

पटना [राज्य ब्यूरो]। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने हरे रंग को मुसलमानों व पाकिस्‍तान से जोड़ते हुए चुनाव आयोग से हरे झंडे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

prime article banner

'समाज में घृणा फैलाते हरे झंडे'
गिरिराज सिंह का कहना है कि हरे रंग के झंडे काे मुसलमानों से जुड़े राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जोड़ कर देखा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे झंडे समाज में घृणा फैलाते हैं और पाकिस्तान में होने की धारणा बनाते हैं।

बेगूसराय में 'टुकड़े-टुकड़े गिरोह' से मुकाबला
लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय सीट पर भाजपा के उम्‍मीदवार हैं। उनका मुकाबला जवाहरलाल नेहरू छात्रसंघ के पूर्व अध्‍यक्ष व भारतीय कम्‍युनिष्‍ट पार्टी (भाकपा) के उम्‍मीदवार कन्‍हैया कुमार व राजद के तनवीर हसन से हैं। गिरिराज ने कहा कि बेगूसराय में उनकी जंग उस गिरोह के खिलाफ है, जो भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए काम कर रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि वे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडा का प्रतिनिधित्व करते हैं। बेगूसराय में 29 अप्रैल को मतदान है। गिरिराज सिंह पिछला लोकसभा चुनाव नवादा से एक लाख 40 हजार वोट से जीते थे।

राजग के सभी प्रत्‍याशी पीएम मोदी के प्रतीक
गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रत्येक सीट पर राजग के उम्मीदवार हैं और सभी प्रत्याशी उनके ही प्रतीक हैं। उन्‍होंने कहा कि बिहार में इस बार राजग पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव के 31 सीटों के आंकड़े को पार कर जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.