राहुल गांधी पर तंज कस बुरे फंसे गिरिराज सिंह, सोशल मीडिया पर यूं हुए ट्रोल
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सवाल किया है। इसपर ट्विटर पर उनकी ट्राेलिंग गई है।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 10:19 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार से सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राहुल गांधी पर तंज कस बुरे फंस गए हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए राहुल ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है, जिसपर गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है तस्वीर फेक है, यह फोटोशॉप का कमाल है। इसके पीछे उन्होंने तस्वीर में राहुल के हाथ में पकड़ी छड़ी की परछाई के गायब रहने का तर्क दिया है। इस पर यूजर्स ने गिरिराज सिंह को ट्रोल कर दिया है।
ट्विटर हैंडल @HasibaAmin से गिरिराज सिंह पर तंज करते हुए लिखा गया है कि छड़ी की परछाई बाईं तरफ होगी जो पार्ट क्रॉप्ड है। यह तो समान्य बात है। लेकिन, आपसे बेहतर कमेंट की उम्मीद नहीं है।
ट्विटर हैंडल @AtomicBlow से सोनिया गाेगोई ने राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की कुछ अन्य तस्वीरें शेयर की हैं। वे लिखती हैं कि ये तस्वीरें उनके लिए है जो सरकार चलाने से अधिक तस्वीरों में लगे हुए हैं। राज सक्सेना ( @rajhumane) सवाल करते हैं कि क्या ये तस्वीरें भी फोटोशॉप्ड हैं? वे आगे तंज कसते हैं कि जब तक हमारे गिरिराज सिंह को छडी की परछाईं नहीं दिखाई जाएगी, तब तक हम नहीं मानेंगे। हिंदुत्व के ठेकेदारों की संतुष्टि अति आवश्यक है।
डेरियल डिक (@DickDarryl) गिरिराज सिंह से ही सवाल करते हैं कि वे ही बताएं राहुल कहां हैं? कहते हैं, 'अगर आप के हिसाब से यह फोटोशॉप फोटो है, तो इसका मतलब है कि राहुल जी कैलाश मानसरोवर मै नहीं हैं।
सरकार आपकी है, इसलिए राहुल जी की सुरक्षा आपकी जिमेदारी है। राहुल के पास एसपीजी कवर है। कृपया आप बताए राहुल कहां हैं।
ट्विटर हैंडल @mizter4you से प्रवेश शर्मा भी लिखते हैं कि राहुल गांधी की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। राहुल गांधी मानसरोवर यात्रा पर हैं, यह सभी जानते हैं। लेकिन, गिरिराज सिंह की बात से सवाल पैदा होता है कि क्या सरकार राहुल को फेक सुरक्षा दे रही है?

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें