जिराफ ने दिया बच्चे को जन्म, पटना जू को बड़ा गिफ्ट
पटना । संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) का 45वां स्थापना दिवस गुरुवार को है। जू इसे पहली बार
पटना । संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) का 45वां स्थापना दिवस गुरुवार को है। जू इसे पहली बार मना रहा है। इसकी पूर्वसंध्या पर चिड़ियाघर के जिराफ ने बच्चे को जन्म देकर इसे बड़ा गिफ्ट दिया है। बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है व कर्मचारियों की निगरानी में है। बच्चे के जन्म से जू के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। हालांकि उद्यान प्रशासन इसे छिपाने का प्रयास कर रहा है।
ज्ञात हो कि 2007 में अमेरिका के सेंट डियागो जू से तीन जिराफ लाए गए थे। सेंट डियागो जू ने नर गैंडे के बदले में तीन जिराफ और दो मादा गैंडे गिफ्ट में दिए थे। अब तक पटना जू में जिराफ के पांच बच्चे जन्म ले चुके हैं। इनमें से एक बच्चा नंदनकानन जू में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जबकि एक वयस्क और चार बच्चों की मौत हो चुकी है।
जिराफ मूलत: अफ्रीका में पाए जाते हैं। इनकी गर्दन लंबी तथा चाल आकर्षक होती है। भोजन के रूप में इन्हें केला, सेब, गाजर, टमाटर, खीरा, आलू, अमरूद, घास, पीपल सहित अन्य पौधों के पत्ते आदि दिए जाते हैं। यह अधिकतम तापमान 50 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री के बीच रह सकते हैं। 20 से 30 डिग्री के बीच तापमान जिराफों को खूब भाता है।