विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार से थाइलैंड का सफर होगा आसान, 26 अक्टूबर से गयाजी से सीधी उड़ान; बैंकाक जाने में कितना समय और पैसा बचेगा? 

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:43 PM (IST)

बिहार में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 26 अक्टूबर से गयाजी और बैंकाक के बीच इंडिगो की सीधी ...और पढ़ें

गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान। फाइल

गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान। फाइल

HighLights

  1. गयाजी से बैंकाक के लिए सीधी उड़ान 26 अक्टूबर से शुरू।

  2. इंडिगो एयरलाइंस की यह सेवा सप्ताह में दो दिन चलेगी।

  3. बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, समय और खर्च बचेगा।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी से बैंकाक के बीच सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान 26 अक्टूबर से शुरू होगी।

इंडिगो एयरलाइंस की यह सेवा सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी। फ्लाइट संख्या 6ई 1083/1084 शुरू होने से यात्रियों को बैंकाक जाने के लिए दिल्ली या कोलकाता होकर यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

सप्ताह में दो दिन चलेगी इंडिगो की फ्लाइट

इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। गयाजी से सीधी उड़ान नहीं होने के कारण यात्रियों को बैंकाक पहुंचने में 10 से 12 घंटे लग जाते हैं।

साथ ही, उन्हें 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। नई सेवा से बोधगया और दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख बौद्ध पर्यटन स्थलों के बीच संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

यह रहेगा उड़ानों का समय

फ्लाइट संख्या

रूट

प्रस्थान

आगमन

6E 1083

गयाजी से बैंकाक

दोपहर 1:15 बजे

शाम 4:35 बजे

6E 1084

बैंकाक से गयाजी

सुबह 10:15 बजे

दोपहर 12:15 बजे

बोधगया और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच हवाई संपर्क होगा मजबूत

बिहार से थाइलैंड की यात्रा करने वालों के लिए यह क‍िसी सौगात से कम नहीं है। बड़ी संख्‍या में टूरिस्‍ट बिहार से थाइलैंड जाते हैं। वे अब बिहार से सीधे बैंकॉक पहुंचेंगे। 

इससे विदेशी पर्यटकों के लिए बोधगया पहुंचना भी आसान होगा। उड़ान की बुकिंग करीब दो महीने पहले शुरू कर दी गई थी।

नई उड़ान से गया एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ बिहार में बौद्ध पर्यटन और पर्यटन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।