विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतम अदाणी का बड़ा एलान, बिहार में 60 हजार करोड़ का करेंगे निवेश; एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में करेंगे काम

Published: Sun, 17 May 2026 07:11 PM (IST)

गौतम अदाणी ने बिहार में अगले दो-तीन वर्षों में 50-60 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह ...और पढ़ें

बिहार में निवेश करेंगे गौतम अदाणी। (सोशल मीडिया)

बिहार में निवेश करेंगे गौतम अदाणी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अदाणी समूह बिहार में करेगा 50-60 हजार करोड़ का निवेश।

  2. निवेश बिजली, सड़क, लॉजिस्टिक्स और सामाजिक क्षेत्रों में होगा।

  3. गौतम अदाणी ने बिहार के विकास और रोजगार पर जोर दिया।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के ग्राेथ का समय आ गया है। यहां के जनता को इसका लाभ उठाना चाहिए। बिहार के लोगों को बिहार में ही नौकरी मिले, इसका प्रयास होना चाहिए।

आगामी दो-तीन वर्षों में बिहार में 50-60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे। यह बातें अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं।

वह सारण के मस्तीचक में अखंड ज्योति हॉस्पिटल में भूमि पूजन समारोह के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह निवेश पावर, सड़क, मल्टी माडल लाजिस्टिक, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक क्षेत्र में होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि सारण के अतिरिक्त पटना के अंदर हॉस्पिटल से लेकर स्कूल, यूनिवर्सिटी का प्रयास करेंगे।

नए सीएम बिहार के लिए करेंगे काम

उन्होंने कहा कि बिहार के नए मुख्यमंत्री बिहार के लिए काफी कार्य करेंगे। अडाणी ग्रुप उनका सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में संसाधन की जरूरत है। सड़क एवं औद्योगीकरण की जरूरत है।

Gautam Adani

मस्तीचक अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल में प्रशिक्षण भवन निर्माण को लेकर नीव देते अडानी ग्रुप के चेयरमैन व अन्य।

हर घर में 24 घंटे किफायती दर पर बिजली की जरूरत है। अब बिहार विकसित होगा। इस क्रम में गौतम अदाणी ने कहा कि अखंड ज्याेति आई हॉस्पिटल के कार्यों को देख समाज के लिए बेहतर करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने गायत्री मंत्र की महत्ता की भी चर्चा की।

मंत्र के जाप से मिलती है शांति

उन्होंने कहा कि इस मंत्र के जाप से उन्हें शांति मिलती है। उन्होंने बिहारियों की मेहनत और सादगी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहारी होना अपने आप में गर्व की बात है। बिहार में ही यहां के लोगों को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार की भी सराहना की।

इससे पूर्व उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ में पूजा की। साथ ही ग्रामीण नेत्र चिकित्सा नेटवर्क के लिए भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर मृत्युंजय तिवारी, डॉ. राजवर्धन आजाद भी मौजूद थे।