Move to Jagran APP

मार्च में पटना से राजगीर तक पहुंच जाएंगी 'गंगा', इसके बाद नवादा-गया की बारी; सीएम नीतीश ने ली जानकारी

मुख्‍यमंत्री ने काफी सूक्ष्मता से गांवों के नक्शे के साथ पूरे एलायनमेंट पर बात की। इस क्रम में उन्होंने इस योजना के लिए चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। बताया कि राजगीर तक गंगा जल पहुंचाए जाने का 70 फीसद काम लगभग पूरा हो गया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 10:46 AM (IST)
मार्च में पटना से राजगीर तक पहुंच जाएंगी 'गंगा', इसके बाद नवादा-गया की बारी; सीएम नीतीश ने ली जानकारी
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है यह योजना। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Ganga Water Pipeline Project: अगले वर्ष मार्च तक गंगा जल राजगीर पहुंच जाएगा। यह संभव होगा पटना जिले से शुरू होने वाली पाइपलाइन के जरिये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने रविवार को इस महत्वाकांक्षी योजना के एलायनमेंट का हवाई सर्वे किया। जल संसाधन मंत्री संजय झा (Water resources minister Sanjay Jha) भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर से उस एलायनमेंट का जायजा लिया, जिसके तहत गंगाजल को राजगीर पहुंचाया जा रहा है। राजगीर के बाद गंगाजल को नवादा व गया शहर पहुंचाया जाना है। मुख्यमंत्री हाथीदह भी गए जहां से लोहे के बड़े-बड़े पाइप के माध्यम से गंगा जल को राजगीर पहुंचाया जाना है। वहां इसे स्टोर कर इसे पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री ने काफी सूक्ष्मता से गांवों के नक्शे के साथ पूरे एलायनमेंट पर बात की। इस क्रम में उन्होंने इस योजना के लिए चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में यह बताया कि राजगीर तक गंगा जल पहुंचाए जाने का 70 फीसद काम लगभग पूरा हो गया है। कोरोना की दूसरी लहर में भी काम प्रभावित नहीं हुआ। उन्हें यह बताया गया कि राजगीर में गंगा जल पहुंचाने के कुछ माह बाद नवादा और गया शहर में भी गंगा जल पहुंचा दिया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री ने गंगा उद्वह योजना के एलायनमेंट का हवाई सर्वे किया
  • चल रहे काम को भी देखा, मौसम खराब होने की वजह से बीच में ही लौटे

मुख्यमंत्री की योजना राजगीर में जू सफारी के काम को भी देखने की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें सड़क मार्ग से वापस लौटना था। राजगीर जू सफारी का भी जल्द उद्घाटन होना है। राजगीर से जुड़ी कई अन्य योजनाओं को भी उन्हें देखना था। पर मौसम खराब हो जाने की वजह से मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम स्थगित हो गए। वह हवाई मार्ग से ही वापस पटना लौट गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.