विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा नदी में दौड़ेगी वाटर मेट्रो  

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:41 PM (IST)

पटना में गंगा नदी में वाटर मेट्रो सेवा दशहरा के बाद और दीपावली से पहले शुरू होने की उम्मीद है।

वाटर मेट्रो। फोटो जागरण

वाटर मेट्रो। फोटो जागरण

HighLights

  1. गंगा वाटर मेट्रो दीपावली से पहले होगी शुरू।

  2. 'एमवी गोमधरकुंवर' जहाज 12 करोड़ रुपये का है।

  3. एनआइटी और दीघा घाट पर चार्जिंग स्टेशन तैयार।

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। गंगा में वाटर मेट्रो की शुरूआत अब इस दशहरा बाद और दीपावली से पहले होने की उम्मीद है। इसके लिए एक साल पहले पटना पहुंचे लगभग 12 करोड़ रुपए के जहाज 'एमवी गोमधरकुंवर' को चार्ज करने के लिए एनआइटी और दीघा घाट पर दो चार्जिंग स्टेशन तैयार है।

भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि जहाज को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ डीजल सिस्टम रेडी है।

स्लो चार्जिंग सिस्टम का अभी ट्रायल चल रहा है। यह ट्रायल सफल होते ही गंगा में वाटर मेट्रो के पहले जहाज का परिचालन शुरू हो जाएगा।

काफी समय से गंगा तट पर खड़ा है जहाज

गंगा में वाटर मेट्रो का परिचालन पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाना है। गत वर्ष ही दशहरा के अवसर पर इस जहाज को चलाने की योजना बनायी गयी थी।

गंगा में वाटर मेट्रो शुरू करने के लिए कोलकाता के हावड़ा स्थित हुगली नदी के तट पर हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा तैयार इलेक्ट्रिक जहाज एमवी गोमधरकुंवर अभी गंगा तट पर खड़ा है।

42 मीटर लंबे और 75 यात्रियों की क्षमता वाले इस वातानुकूलित और बेहद आकर्षक जहाज को लोग कौतुहलता के साथ केवल निहार रहे हैं।

₹12 करोड़ का जहाज, हो चुका है सफल ट्रायल

IWAI के अधिकारी ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एमवी गोमधरकुंवर जहाज 27 सितंबर 2025 को पटना पहुंचा था। इसका गंगा में सफल ट्रायल हो चुका है।

इस इलेक्ट्रिक जहाज का इंजन डीजल और बिजली से चलता है। डीजल सिस्टम के साथ बिजली से चार्ज होने वाला फास्ट सिस्टम सफलतापूर्वक काम कर रहा है। महज आधे घंटे में फुल चार्ज होने के बाद एक से डेढ़ घंटा बिना रुके जहाज चलेगा।

उन्होंने बताया कि स्लो चार्जिंग सिस्टम भी चार्ज करने के लिए लगाया गया है। इस सिस्टम से एक बार फुल चार्ज होने के बाद जहाज पांच से छह घंटे तक चलेगा। इसी व्यवस्था के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन को लेकर कंपनी के अभियंता की टीम लगी है।

यह भी पढ़ें- एक गांव, दो घर और 12 अर्थियां… वैशाली नाव हादसे में किसी ने बेटियां तो किसी ने बेटे खोए