Move to Jagran APP

गांधी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी गंगा

गंगा सोन और पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गंगा उफान पर है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 09:16 PM (IST)
गांधी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी गंगा
गांधी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी गंगा

पटना। गंगा, सोन और पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गंगा उफान पर है। राजधानी के गांधीघाट पर गंगा का जलस्तर बुधवार की शाम छह बजे खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर 48.71 मीटर के स्तर पर पहुंच गया। खतरे का निशान 48.60 मीटर है। जबकि दीघा में 50.45 मीटर तक जलस्तर पहुंचने के बाद यह खतरे के निशान पर आएगा। यहां 50.01 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया है। शाम में इलाहाबाद में जलस्तर में कमी आने के कारण अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। अनुमान है गुरुवार सुबह आठ बजे के बाद जलस्तर में कमी आने लगेगी।

loksabha election banner

वहीं नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन चौकस हैं। गंगा में यमुना नदी का पानी, सोन नदी में इंद्रपुरी बराज से 2.53 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने तथा पुनपुन में झारखंड की तरफ से पानी आने के कारण जलस्तर बढ़ गया। बिंद टोली का पटना के मुख्य भाग से संपर्क टूट गया है। बिंद टोली होते हुए दरभंगा हाउस तक बने गंगा चैनल में तेज गति से पानी बह रहा है। बांसघाट, एलसीटी घाट, बिंद टोली सहित सभी जगहों पर गंगा की तरफ जाने का रास्ता बंद हो गया है। कलेक्ट्रेट से गायघाट तक बने रिवर फ्रंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गंगा का पानी रिवर फ्रंट से सट गया है। दृश्य विहंगम है।

इलाहाबाद में गंगा खतरे का निशान 84.73 मीटर है, जबकि 82.11 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया है। वाराणसी में यह 69.95 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 71.26 मीटर है। कोईलवर में सोन नदी का जलस्तर 52.33 मीटर पर पहुंच गया है। जबकि खतरे का निशान पर 55.52 मीटर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.