निरहुआ ने आम्रपाली से पूछा-तुम्हें शर्म नहीं आती क्या, वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रही है। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मजेदार है। आप भी देखिए
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी मानी जाती है जो फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रही है। फिलहाल दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है तो वहीं आम्रपाली के साथ उनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी लोग पसंद कर रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी जब भी फिल्मों में पर्दे पर एक साथ दिखाई देती है तो दर्शक उनकी जोड़ी को देखकर उत्साहित होते हैं। एेसे ही अब इंस्टाग्राम पर दोनों को खूब पसंद किया जा रहा है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ इन दिनों अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। दोनों ही यहां धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
इंटरटेनिंग ऐप के जरिए आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने अपना एक मजाकिया वीडियो शेयर किया है।दोनों के बीच की जुगलबंदी और चुहलबाजी काफी मजेदार है और इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।ऐप के जरिए निरहुआ को आम्रपाली दुबे कहती हैं, 'कभी अकेले में आओ गपशप मारेगा...' फिर निरहुआ बोलते हैं, 'तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं हैं?'
फिर आम्रपाली दुबे बोलीं, 'नहीं पेशावर गया है घर खाली है। फिर निरहुआ बोले- 'तुम्हे शर्म नहीं आती?' तब मजाक में निरहुआ से आम्रपाली बोलीं- 'शर्म आती है... लेकिन 12 बजे चली जाती है।' इस मजेदार हंसने-हंसाने वाले और मजेदार जोक्स का तड़का लगाते हुए इस जोड़ी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फेवरिट जोड़ी है। दोनों ही कई फिल्मों में एक साथ काम भी कर चुके हैं। हाल ही में दोनों ही स्टार का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ सावन के मौसम में बारिश के दौरान डांस कर रहे थे और अब ये वीडियो जो देखकर आपको भी मजा आ जाएगा।