Move to Jagran APP

बिहार पुलिस को मिली अनंत सिंह की ट्रांजिट रिमांड, 48 घंटे में बाढ़ कोर्ट में होंगे पेश

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पेशी के बाद बिहार पुलिस को अनंंत सिंह की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है अब उन्हें बाढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 10:33 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 09:35 PM (IST)
बिहार पुलिस को मिली अनंत सिंह की ट्रांजिट रिमांड, 48 घंटे में बाढ़ कोर्ट में होंगे पेश
बिहार पुलिस को मिली अनंत सिंह की ट्रांजिट रिमांड, 48 घंटे में बाढ़ कोर्ट में होंगे पेश

पटना, जेएनएन। घर से एके 47 (AK-47) और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में फरार चल रहे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (anant singh)ने आखिरकार शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट (saket court) में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल (Tihar jail) भेज दिया गया था। शनिवार को फिर से साकेत कोर्ट में पेशी के बाद बिहार पुलिस को अनंत सिंह की ट्रांजिट रिमांड दी गई है। हालांकि बिहार पुलिस ने चार दिनों की रिमांड मांगी थी। साकेत कोर्ट ने अनंत सिंह को अगले 48 घंटे के अंदर बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। 

loksabha election banner

शनिवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में अनंत सिंह की पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। इससे पहले बाढ़ की एएसपी (ASP) लिपि सिंह और एएसपी अशोक मिश्रा (ASP Ashok Mishra) रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे दिल्ली पहुंचे। बिहार पुलिस ने चार दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन साकेत कोर्ट ने रिमांड की अर्जी खारिज करते हुए दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड दी है।

तिहाड़ में अनंत सिंह ने नहीं किया रात का भोजन 
जानकारी के मुताबिक विधायक अनंत सिंह ने तिहाड़ जेल में शुक्रवार की रात भोजन नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक, वहां के अफसर उन्हें खाना खाने के लिए कहते रहे, ताकि बीमारी का हवाला देने वाले विधायक की सेहत न बिगड़े, लेकिन अनंत सिंह ने सिर्फ पानी की मांग की और लगातार वे पानी पीते रहे। खाना खाने से अनंत सिंह ने मना कर दिया। 

घर में कहां से आईं एके 47 और ग्रेनेड, अनंत करेंगे खुलासा 
विधायक अनंत सिंह के पास एके 47 और दो हैंड ग्रेनेड कहां से आये? उनके घर तक ये सब कैसे पहुंचे? अब अनंत सिंह को इन सभी सवालों का जवाब पुलिस को देना होगा। इसके साथ ही फरारी के दौरान किन लोगों ने उन्हें पनाह दी? कहां से वे वीडियो बनाकर उसे वायरल कर रहे थे? इन सभी का जवाब भी पुलिस मांगेगी। 

सरेंडर करने जाते वक्त तीन गाड़ियां बदलीं अनंत सिंह ने 
बता दें कि सरेंडर करने जाते वक्त विधायक अनंत सिंह ने तीन गाड़ियां बदली थीं। सबसे पहले वे बीएमडब्ल्यू पर सवार हुए, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने उसे बदल दिया। फिर कुछ दूरी के बाद जब विधायक को डर हुआ कि उनका पीछा कर रही पटना पुलिस की एसआईटी दिल्ली तक न पहुंच जाए। लिहाजा उन्होंने फिर अपनी गाड़ी बदल ली। कोर्ट के भीतर पहुंचने के बाद ही विधायक अनंत सिंह ने चैन की सांस ली और वकीलों को देखने लगे। जब उन्हें दूसरे कोर्ट में भेजा गया, तो वकीलों ने उन्हें पूरा माजरा बताया। विधायक को वकीलों ने जानकारी दी कि उनके सरेंडर करने की प्रार्थना कोर्ट ने स्वीकार कर ली है।

इसके बाद विधायक ने वकीलों से पूछा ‘आगे क्या होगा’? इस पर उन्हें जवाब मिला कि अब उन्हें दिल्ली पुलिस की कस्टडी में जाना होगा। इसके बाद पटना पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वापस चली जायेगी। आखिरकार कोर्ट की प्रकिया पूरी होने के बाद विधायक को दिल्ली पुलिस ले गयी और तिहाड़ जेल में अनंत ने रात बितायी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.