Move to Jagran APP

AMAZING : खतरे में पड़ी जान तो दोस्त हो गए सांप व मेंढ़क

पटना में बाढ़ के साथ विभिन्न जीव-जंतु सुरक्षित ठिकानों पर आ रहे हैं। जान पर बन आई तो इनकी परंपरागत दुश्मनी दोस्ती में बदलती दिख रही है। सांप, मेंढ़क व चूहे एक ही जगह दिख रहे हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 11:07 PM (IST)
AMAZING : खतरे में पड़ी जान तो दोस्त हो गए सांप व मेंढ़क

पटना [अमित आलोक]। जान पर बन आए तो दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। कुछ ऐसे ही नजारे दिख रहे हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों में। जान पर बन आई है तो सांप व मेंढक तथा बिल्ली व चूहे एक जगह शरण लिए दिख रहे हैं। पटना के गांधी घाट पर बाढ़ से बचने के लिए एक ही जगह सांप, मेंढक और चूहे दिख रहे हैं।

loksabha election banner

पटना में बाढ़ के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। इस कारण जीव-जंतुओं के पारंपरिक आशियाने भी छिन गए हैं। वे सुरक्षा की आस में ऊंचे स्थानों पर आ रहे हैं। वे नदियों के किनारे या फिर शहरी क्षेत्रों में शरण ले रहे हैं।

पढ़ें : PM मोदी व CM नीतीश कुमार में कौन सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जानिए...

बाढ़ के कारण पानी के साथ सांप और कई जहरीले जीव बहकर आ रहे हैं। ये घरों में भी घुस रहे हैं। वन विभाग ऐसे 200 सांप पकड़ चुका है। इनमें सबसे ज्यादा अजगर हैं। सांपों के साथ खेतों से चूहे भी आ गए हैं। मेढ़क भी बड़ी तादाद में निकल आए हैं। कई जगह इन्हें एक साथ देखकर लोग हैरत में हैं।

यह भी पढ़ें : गंगा की उफनाती लहरों के बीच 12 घंटे और नाव पर सवार 45 लोग...जानिए

PICS : तस्वीरों में देखें गंगा का गुस्सा, बिहार झेल रहा बाढ़ का दंश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.