गड्ढा खोदने के दौरान हुआ ब्लास्ट, चार मजदूर घायल
राजधानी पटना में गड्ढ़ा खोदने के दौरान हुए ब्लास्ट में चार मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 28 Dec 2017 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2017 05:24 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। राजधानी पटना के सिटी क्षेत्र के सुल्तानगंज इलाके में ब्लास्ट होने से चार मजदूर घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गणेश सहनी, पिंकु सहनी, दिनेश सहनी और रवि सहनी मकान बनाने के लिए गड्ढ़ा खोद रहे थे। पिलर के लिए खुदाई के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ और सभी मजदूर घायल हो गये। घायलों में दो की आंखे बुरी तरह चाटिल हो गई। उन्हें पीएमसीएच के आई विभाग में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले की सूचना उन्हें मिली है। वे इस घटना की जांच कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें