पटना के रामकृष्ण नगर में बड़ा हादसा, खाना बनाने के दौरान फटा सिलेंडर-तीन की हालत गंभीर Patna News
राजधानी में रविवार को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना रामकृष्ण नगर में हुई। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है।
पटना, जेएनएन। राजधानी में रविवार को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना रामकृष्ण नगर में हुई। खाना बनाने के दौरान हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए फोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। साथ ही बड़ी संख्या में लोग इकत्रित हो गए हैं।
बताया जाता है कि घटना रामकृष्णा नगर की गोकुल धाम सोसाइटी की है। यहां रविवार की सुबह अचानक खाना बनाने के दौरान विस्फोट की आवाज से सभी सकते में आ गए। अफरातफरी के माहौल के बीच पता चला कि सिलेंडर फट गया है। सूचना पर रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस पहुंच गई है। घटना में चार लोग सिलेंडर की चपेट में आ गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।