Move to Jagran APP

बिहार के एक शेल्टर होम से फिर भागीं चार लड़कियां, एक दिन बाद लौटकर किया कारण का खुलासा

बिहार के मोतिहारी स्थित एक बालिका गृह से सोमवार को चार लड़कियां भाग गईं। देर रात तक एक को तो बरामद कर लिया गया था। शेष तीन भी मंगलवार को लौट आईं।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 10:37 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 08:26 PM (IST)
बिहार के एक शेल्टर होम से फिर भागीं चार लड़कियां, एक दिन बाद लौटकर किया कारण का खुलासा
बिहार के एक शेल्टर होम से फिर भागीं चार लड़कियां, एक दिन बाद लौटकर किया कारण का खुलासा

पटना [जेएनएन]। बिहार का मुजफ्फरपुर बालिका गृह (Muzaffarpur Shelter Home) तो गलत कारणों से पहले से ही चर्चा में है, अब इस कड़ी में मोतिहारी का एक बालिका गृह (Shelter Home) भी जुड़ गया है। सोमवार को वहां से चार लड़कियां छत से साड़ी के सहारे उतरकर भाग गईं। उनमें से एक को तो उसी दिन बरामद कर लिया गया। जबकि, शेष तीन भी मंगलवार दोपहर तक वापस लौट आईं। उन्‍होंने लौटने पर भागने के कारण का खुलासा किया। पुलिस ले घटना को लेकर एफआइआर (FIR) दर्ज कर ली है।

loksabha election banner

बालिका गृह की लड़कियां भागीं, लौटीं

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मोतिहारी के एक बालिका गृह (Motihari Shelter Home) की चार लड़कियां गायब पाई गईं। इसके बाद उनकी खोज शुरू हुई। देर रात तक एक को खोज लिया गया। अन्‍य तीन को मंगलवार दोपहर तक बरामद किया गया। बालिका गृह से निकलकर लड़कियां खेतों की तरफ जाते देखीं गईं थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर एक लड़की को तुरंत बरामद कर लिया गया था, लेकिन शेष तीन निकल भाग निकलीं। बाद में वे भी लौट आईं।

घर जाने के लिए भागीं थीं लड़कियां

पुलिस ने बरामद लड़कियों से पूछताछ की है। वे छत से साड़ी के सहारे नीचे उतरकर घर जाने के लिए भागीं थीं। लड़कियों के भागने की जानकारी बालिका गृह संचालिका ने पुलिस और अधिकारियों को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने लड़कियों की खोज शुरू की, लेकिन वे तब तक वापस लौट आईं।

पहले भी होती रहीं ऐसी घटनाएं

विदित हो कि बिहार में बालिका निगृहों से लड़कियों के भागने की यह कोई नई घटना नहीं हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इनसे बालिका गृहों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था की पोल खुलती रही है।

मुजफ्फरपुर बालिका गृह में हो चुका लड़कियों का यौन शोषण

बालिका गृहों से लड़कियों के भागने के पीछे वहां उनका शोषण भी कारण रहा है। बीते दिनों मुजफ्फरपुर बालिका गृह में लड़कियों के बड़े पैमाने पर यौन शोषण का मामला भी उजागर हो चुका है। इस कांड का मास्‍टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर (Brajesh Thakur) सलाखों के पीछे है। उसपर बालिका गृह की कई लड़कियों की हत्या (Murder) का भी आरोप है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.