Move to Jagran APP

बिहार: नहर से एक महिला के साथ तीन बच्चों के शव बरामद, मचा हड़कंप

सासाराम जिले के नोखा थानाक्षेत्र के एक नहर से एक साथ चार शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। ये हत्या या आत्महत्या का मामला है पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 09:19 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 07:14 PM (IST)
बिहार: नहर से एक महिला के साथ तीन बच्चों के शव बरामद, मचा हड़कंप
बिहार: नहर से एक महिला के साथ तीन बच्चों के शव बरामद, मचा हड़कंप
सासाराम, जेएनएन। नोखा थाना क्षेत्र के भलुआहीं गांव के पास बक्सर कैनाल से मंगलवार की सुबह चार शव पानी में तैरते दिखे। चारों शव एक साथ नहर में देखकर हड़कंप मच गया। खबर आग की तरह फैल गयी और नहर के किनारे स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चारों शव को पानी से बाहर निकाला। चारों शवों में एक शव महिला व तीन बच्चों का है।  

महिला के साथ मृतकों में दो लड़कियां और एक लड़का है। एेसा जान पड़ता है कि महिला अपने बच्चों के साथ तालाब में कूद गयी होगी और एक साथ चारों की डूबकर मौत हो गई होगी। लोगों के मुताबिक घटना रात की लग रही है।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद ने बताया कि अभी शवों की पहचान नही हो पाई है। महिला की उम्र 45 वर्ष, दो बच्चियों की उम्र क्रमशः आठ व पांच वर्ष तथा पुत्र की उम्र  दो वर्ष बताई जाती है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास  कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.