सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार दोषी करार
पटना। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एडीजे कृष्ण प्रताप सिंह ने मंगलवार को चार आ
By Edited By: Published: Wed, 01 Jun 2016 01:37 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2016 01:37 AM (IST)
पटना। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एडीजे कृष्ण प्रताप सिंह ने मंगलवार को चार आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत अभियुक्तों को नौ जून को सजा सुनाएगी।
दोषी करार अभियुक्त कोतवाली थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर के शहाबुद्दीन (32), योगेन्द्र रवि दास (32), सूरज पासवान (24) और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर के मनोज कुमार (48) हैं। प्राथमिकी के अनुसार 12 वर्षीय पीड़िता चार अप्रैल, 2011 को अपने घर के पास खड़ी थी। आरोपियों ने पीड़िता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। कोतवाली पुलिस ने इसे लेकर 27 मई, 2011 को आरोप पत्र दायर किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें