पटना के फतुहा में शौच को गई किशोरी को उठा ले गए दरिंदे, चार ने बारी-बारी से किया मुंह काला
राजधानी के फतुहा इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पटना महिला थाने में शिकायत दर्ज नहीं किए जाने के बाद शाम में पीड़ित ने फतुहा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने चार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना, जेएनएन। राजधानी से एक बार बड़ी वारदात सामने आई है। फतुहा थाना क्षेत्र के गांव में गुरुवार की शाम एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की सुबह पटना महिला थाने में शिकायत दर्ज नहीं किए जाने के बाद शाम में पीड़ित ने फतुहा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित सिंटू कुमार, लाला कुमार, अजीत कुमार और गजब कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पीड़िता डरी-सहमी सी है। बताया जाता है कि शौच के लिए जाने के दौरान दरिंदे उसे उठा ले गए थे।
शोच करने निकली थी तभी उठा ले गए दरिंदे
ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी मिंतू कुमार की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के स्वजनों का कहना है कि गुरुवार की शाम किशोरी शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे उठा लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर अंजाम भुगतान की धमकी देकर छोड़ दिया गया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने स्वजनों को आपबीती सुनाई। शुक्रवार की सुबह ही किशोरी स्वजनों के साथ पटना महिला थाने में पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने फतुहा थाने में जाने की सलाह दी। फिर पीडि़ता ने फतुहा थाने में मामला दर्ज कराया।
चार माह से फरार प्रेमी जोड़े का शव पालीगंज बधार में मिला
पालीगंज। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के बधार में शनिवार की अल सुबह एक प्रेमी जोड़ा बेसुध अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पालीगंज थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पालीगंज थाना क्षेत्र के मखमिलपुर निवासी 38 वर्षीय शंकर ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं लालगंज सेहरा निवासी संतोष चौधरी की 36 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।