Bihar: बिहार में फिर से आने लगे विदेशी मेहमान, दो माह में ही आंकड़ा पहुंच गया एक लाख पार

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी-फरवरी में बिहार में एक लाख आठ हजार 741 विदेशी पर्यटक आए हैं। इसकी तुलना में वर्ष 2021 में महज 1046 वर्ष 2022 में 86 हजार 829 विदेशी पर्यटक आए थे। 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या तीन लाख आठ हजार थी।