Move to Jagran APP

Forbes के TOP 20 लिस्ट में दो बिहारी :JDU के PK-CPI के कन्हैया, कांग्रेस-HAM ने दी बधाई

फोर्ब्स मैगजीन ने दो बिहारियों को अपने बीस निर्णायक चेहरों में चुना है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ ही कन्हैया कुमार को फोर्ब्स ने आगामी दशक का निर्णायक चेहरा बताया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 10:25 PM (IST)
Forbes के TOP 20 लिस्ट में दो बिहारी :JDU के PK-CPI के कन्हैया, कांग्रेस-HAM ने दी बधाई
Forbes के TOP 20 लिस्ट में दो बिहारी :JDU के PK-CPI के कन्हैया, कांग्रेस-HAM ने दी बधाई

 पटना, जेएनएन। विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने 2020 के दुनिया के टॉप-20 शक्तिशाली लोगों में दो बिहारियों को भी जगह दी है। वो दोनों हैं- जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सह सीपीआई नेता कन्हैया कुमार। फोर्ब्स ने इन दोनों को साल 2020 के दुनिया के टॉप-20 शक्तिशाली लोगों में जगह देते हुए बताया है कि ये आगामी दशक के निर्णायक चेहरे हो सकते हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस HAM नेता ने दी बधाई, भाजपा पर कसा तंज

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने फोर्ब्स के 20 शक्तिशाली चेहरों की सूची में शामिल होने पर जदयू नेता प्रशांत किशोर सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार को बधाई दी है और तंज कसा है कि भाजपा नेता कब देंगें कन्हैया कुमार को बधाई? मांझी ने कहा कि कन्हैया ने बिहार का मान- सम्मान बढ़ाया है और गिरिराज तो देश की प्रतिष्ठा धूमिल कर रहे।

वहीं कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और जेडीयू नेता प्रशांत किशोर को प्रतिभाशाली बताया है। साथ ही उन्होंने दोनों नेताओं को फोर्ब्स मैगजीन में दुनिया के 20 सशक्त लोगों में दो युवा बिहारी नेताओं का चयन होने पर ट्वीट कर बधाई भी दी है।

कन्हैया कुमार 12वें और प्रशांत किशोर 16वें स्थान पर 

मैगजीन ने दुनिया के टॉप-20 शक्तिशाली लोगों में कन्हैया कुमार को 12वें पर और प्रशांत किशोर को 16वें स्थान पर रखा है।  कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर के अलावा पांच भारतीयों को भी इस सूची में स्थान मिला है।

इसके साथ ही इनमें भारतीय मूल के यूरोप निवासी आर्सेलर मित्तल के ग्रुप सीएफओ व सीईओ, गोदरेज परिवार, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शेफ भारतीय मूल की गरिमा अरोड़ा भी शामिल हैं। इस मैगजीन में पहले स्थान पर राजनीतिक टिप्पणीकार व कॉमेडियन हसन मिन्हाज हैं।  

फोर्ब्स ने कन्हैया कुमार को बताया भविष्य का राजनेता

फोर्ब्स ने कन्हैया कुमार के बारे में लिखा है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 32 वर्षीय नेता कन्हैया कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति का चेहरा उस समय बन गये, जब 2016 में देशद्रोह के आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने जेएनयू से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

बिहार के बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई के टिकट पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पहली लड़ाई लड़ी। हालांकि, वह बीजेपी के गिरिराज सिंह से 4.2 लाख वोटों से हार गये, लेकिन वह 22.03 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफल रहे। वह भविष्य में भारतीय राजनीति में शक्तिशाली पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर को बताया सफल राजनीतिक रणनीतिकार

प्रशांत किशोर के बारे में मैगजीन ने लिखा है कि 42 वर्षीय प्रशांत किशोर साल 2011 से एक राजनीतिक रणनीतिकार हैं। उन्होंने भाजपा को गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने में मदद की। प्रशांत किशोर अब संगठन के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं। साल 2019 में I-PAC ने तेलंगाना में वाईएसआर जगन मोहन रेड्डी और महाराष्ट्र में शिवसेना के लिए रणनीतिक अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

चुनाव जीतने में दोनों पार्टियों को फायदा हुआ। प्रशांत किशोर तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 2020 में सलाह दे रहे हैं। एक को छोड़ कर, I-PAC ने उन सभी अभियानों को जीत लिया है, जिनमें राजनीतिक दलों के लिए उन्होंने रणनीति तैयार की है। उन्होंने पूरी भारतीय राजनीतिक रणनीतिक पारिस्थितिकी तंत्र को बदल दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.