Move to Jagran APP

पटना में जीत से गदगद दिखे कांग्रेसी कार्यकर्ता, ढोलक बजा होली के साथ मनाई दिवाली

तीन राज्यों में सीधी जीत और दो स्थानों पर कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का असर बिहार की राजधानी पटना में देखने को मिला। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे दिन जश्न मनाते दिखाई दिए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 06:37 AM (IST)
पटना में जीत से गदगद दिखे कांग्रेसी कार्यकर्ता, ढोलक बजा होली के साथ मनाई दिवाली
पटना में जीत से गदगद दिखे कांग्रेसी कार्यकर्ता, ढोलक बजा होली के साथ मनाई दिवाली

पटना, जेएनएन। पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद राजधानी पटना में कांग्रेसियों का जश्न देखने लायक था। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर सदाकत आश्रम में जश्न मना। उत्साहित कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के आवास पर भी आतिशबाजी हुई।

loksabha election banner

सुबह से ही कार्यकर्ताओं का होता रहा जुटान

सदाकत आश्रम में ढोल-नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं का जुटान सुबह से ही होता गया। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद थे। इनमें प्रभारी सचिव राजेश लिलौटिया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी एवं डा. समीर कुमार सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, शकील अहमद खान, बंटी चौधरी, राजेश राठौर, डा. हरखू झा, डा. विनोद शर्मा, मंजीत आनंद साहू, सरोज तिवारी, सुनीता साक्षी आदि प्रमुख थे।

सोनिया और राहुल को दिया जीत का श्रेय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने इस बीच कहा कि कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जाता है। जिस धैर्य, साहस एवं संयम के साथ इन्होंने चुनाव अभियान का नेतृत्व किया, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेता किशोर झा व मनोज शर्मा ने राहुल गांधी को बधाई दी है। सदानंद सिंह ने कहा कि यह भाजपा की हार और किसान-मजदूर की जीत है। जिस ढंग से भाजपा के नेताओं में अहंकार भर गया था, उसे जनता ने सबक सिखाना शुरू कर दिया है। इसकी अंतिम परिणति 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार की हार के साथ होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.