Move to Jagran APP

रेलवे व फ्लाइट्स पर कोहरे का असरः पटना आने वाले 13 विमान लेट, घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेनें

बिहार में कोहरे का असर हवाई और ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। इससे पटना आने-जाने वाले यात्री परेशान हैं। आइए डालते हैं स्थिति पर नजर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 08:20 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 12:37 PM (IST)
रेलवे व फ्लाइट्स पर कोहरे का असरः पटना आने वाले 13 विमान लेट, घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेनें
रेलवे व फ्लाइट्स पर कोहरे का असरः पटना आने वाले 13 विमान लेट, घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेनें

पटना, जेएनएन। घने कोहरे के कारण विमानों व ट्रेनों के विलंब से राजधानी पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को नई दिल्ली ही नहीं अन्य शहरों से आने वाले 13 विमान विलंबित रहे। लगातार विलंब से चल रही ट्रेनें सोमवार को भी घंटों देर से पहुंचीं। विमानों के लेट से चलने के कारण पटना एयरपोर्ट पर शाम में यात्रियों की लंबी कतार लगी रही।

prime article banner

बर्फीली हवा का 8 जनवरी से हो सकता है प्रभाव

कश्मीर में बर्फबारी की वजह से प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। सोमवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री और अधिकतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार में पूर्णिया और भागलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से क्रमश: 5 और 7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचने के कारण कोल्ड डे रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की ओर से आने वाली बर्फीली हवा का बिहार में 8 जनवरी से प्रभाव पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 9 जनवरी को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

: विमान - लेट :

एसजी 376 मुंबई पटना 155 मिनट

जी8 373  बेंगलुरु-पटना 15 मिनट

एसजी 323 चेन्नई-पटना  55 मिनट

जी8 131 दिल्ली-पटना   60 मिनट

एसजी 6258 मुंबई-पटना  50 मिनट

जी8 585 मुंबई-पटना     28 मिनट

6ई 485 बेंगलुरु-पटना  34 मिनट

जी8 761 कोलकाता-पटना 115 मिनट

6ई 787 मुंबई पटना    26 मिनट

जी8 133 दिल्ली पटना 210 मिनट

जी8 515 हैदराबाद पटना 90 मिनट     

लेट से चलने वाली ट्रेन

12310 राजधानी एक्स    195 मिनट

12394 संपूर्ण क्रांति       220 मिनट

12392 श्रमजीवी         100 मिनट

12368 विक्रमशिला      210 मिनट

20802 मगध एक्स       300 मिनट

14056 ब्रह्मपुत्र एक्स     390 मिनट   13050 अमृतसर हावड़ा   140 मिनट

12141 एलटीटी एक्स    270 मि.

12424 गुवाहाटी राजधानी 220 मि.

12505 नार्थ ईस्ट एक्स    150 मिनट

12488 सीमांचल   240 मिनट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.