Move to Jagran APP

मुंबई व कोलकाता से पटना आने वाले विमान भी लेट, संपूर्णक्रांति 23 घंटे में पहुंची दिल्ली

कोहरे का असर फ्लाइट के साथ ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली के बाद मुंबई और कोलकाता से पटना आने वाले विमान लेट हो जा रहे हैं। ट्रेन और फ्लाइट की स्थिति पर नजर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 08:40 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 08:40 AM (IST)
मुंबई व कोलकाता से पटना आने वाले विमान भी लेट, संपूर्णक्रांति 23 घंटे में पहुंची दिल्ली
मुंबई व कोलकाता से पटना आने वाले विमान भी लेट, संपूर्णक्रांति 23 घंटे में पहुंची दिल्ली

पटना, जेएनएन। घने कोहरे के कारण सोमवार को नई दिल्ली ही नहीं अन्य शहरों से आने वाले 13 विमान विलंबित रहने के बाद मुंबई व कोलकाता से पटना आने वाले विमान विलंब से उड़ान भरने लगे। पटना आते-आते विमान काफी देर से पहुंच रहे हैं। फ्लाइट के लेट से चलने के कारण पटना एयरपोर्ट पर शाम में यात्रियों की लंबी कतार लगी रही। ट्रेनों की स्थिति इससे भी बदतर हो रही है। पटना से नई दिल्ली जाने वाली संपूर्णक्रांति पटना जंक्शन से सही समय से खुलने के बावजूद 23 घंटे में नई दिल्ली स्टेशन पहुंच रही है। राजधानी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस. नार्थ ईस्ट और गुवाहाटी राजधानी का भी यही हाल रहा। वीअाइपी ट्रेनों से लेट चलने से यात्रियों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

विमानों की स्थिति

एसजी 376 मुंबई पटना  45 मिनट

एसजी 768 चेन्नई पटना 120 मिनट

जी8 132 पटना दिल्ली  76 मिनट

जी8 134 पटना दिल्ली   55 मिनट

जी8 229 पटना दिल्ली  130 मिनट

एसजी 8722 पटना दिल्ली 50 मि.

एसजी 8752 पटना दिल्ली 20 मि.

ट्रेनों की स्थिति

12310 राजधानी एक्स  160 मिनट

12394 संपूर्णक्रांति      120 मिनट

12392 श्रमजीवी ए.     60 मिनट

12506 नार्थ ईस्ट       210 मिनट

12488 सीमांचल       220 मिनट

12424 गुवाहाटी राजधानी 120 मि.

13238 कोटा ए.        120 मिनट

15956 ब्रह्म्पुत्र ए.       300 मिनट

डिब्रूगढ़-तिनसुकिया रेलखंड पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी ट्रेनें

पटनाः अपरिहार्य कारणों से तिनसुकिया मंडल के डिब्रूगढ़-तिनसुकिया रेलखंड पर ट्रेनों को आठ से 14 जनवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली 12423 गुवाहाटी राजधानी, 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 15955 डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्म्पुत्र एक्सप्रेस आठ जनवरी से 14 जनवरी तक, 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15942 डिब्रूगढ़ झाझा एक्स. एवं 20505 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस धमलगांव-मराण हाट-शिवसागर टाउन-शिमलगुड़ी जंक्शन होते हुए चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.