Move to Jagran APP

पांच नहीं आठ पुलिस अधिकारी भेजे गये थे मुंबई

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत मामले की जांच के लिए एक गुप्त दल भी भेजा गया था

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 06:42 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:42 AM (IST)
पांच नहीं आठ पुलिस अधिकारी भेजे गये थे मुंबई
पांच नहीं आठ पुलिस अधिकारी भेजे गये थे मुंबई

पटना। अभिनेता सुशांत सिंह की मौत मामले की जांच के लिए पटना पुलिस के आठ अधिकारी मुंबई गये थे। इनमें सिटी एसपी और आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी भी शामिल थे। सबसे पहले चार पुलिस अधिकारियों की टीम मुंबई भेजी गई थी। मुंबई पुलिस के असहयोगात्मक रवैये को देखते हुए बाद में सिटी एसपी को भी वहां भेजा गया। इसकी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक भी की। लेकिन, सूत्र बता रहे हैं कि सिटी एसपी को मुंबई में क्वारंटाइन करने के बाद तीन अन्य पुलिस अधिकारियों को भी वहां भेजा गया था।

loksabha election banner

बृहन्मुंबई नगर निगम की ओर से सिटी एसपी को क्वारंटाइन किये जाने के बाद बिहार पुलिस को आशंका थी कि जांच में जुटे उनके बाकी चार अधिकारियों को भी क्वारंटाइन किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में जांच बाधित नहीं हो, इसके लिए तीन पुलिस अधिकारियों को फिर से मुंबई भेजा गया। लेकिन पुलिस ने इस बात को लीक नहीं होने दिया। ये अधिकारी सिटी एसपी को क्वारंटाइन किये जाने के अगले दिन ही मुंबई भेज दिये गये थे। इन अधिकारियों ने मुंबई पहुंचकर अपना काम शुरू भी कर दिया। बाद में जांच सीबीआइ को सौंपे जाने और जांच टीम के बाकी सदस्यों को लौटने के साथ ही ये अधिकारी भी पटना लौट गये। हालांकि पटना पुलिस का कोई भी अधिकारी इस बारे में बात नहीं कर रहा।

मां की मौत के बाद बहन के पास चले गए थे सुशांत

पटना। सुशांत सिंह राजपूत की मां का निधन 2002 में हो गया था। तब तक सुशांत की चारों बहनें रानी, प्रियंका, मीतू और श्वेता की शादी हो चुकी थी। मां की मौत के बाद सुशांत, पटना छोड़कर अपनी बड़ी बहन रानी के साथ दिल्ली चले गए थे। दिल्ली में रहकर सुशांत ने इंजीनियरिग की पढ़ाई पूरी की। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई पटना में ही हुई। इस बीच पिता केके सिंह पटना के राजीवनगर स्थित घर पर ही रहे। उनकी देखभाल नौकर और नौकरानी करती थी। सुशांत कभी-कभार ही पटना आते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.