बिहार में हादसों का 'अ' मंगलवार- सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत, कई घायल
बिहार में बीती शाम से मंगलवार की सुबह तक कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें पांच लोगों की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
पटना [जेएनएन]। बिहार में आज हादसों का 'अमंगलवार' है। बीती रात से सुबह तक अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कईघायल बताए जा रहे हैं। कैमूर व मधुबनी में दो-दो युवकों की मौत हो गई तो औरंगााबद में भी एक की जान चली गई। उधर, छपरा में एक साथ चार गाडि़यां टकरा गईं।
कैमूर में दो को कुचलकर भागा अज्ञात वाहन
मिली जानकारी के अनुसार कैमूर में किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक में ठोकर मार दी। भभुआ थाना क्षेत्र के परैया मोड़ पर हुईइस दुर्घटना में दो राज मिस्त्री की मौत हो गई। ठोकर से बाइक सवार दोनों राज मिस्त्री उछलकर एक पेउ़ से टकराए, फिर सड़क पर जा गिरे। अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए भाग गया। मृतकों की पहचना राजेश बिंद व शिव मुराद बिंद के रूप में की गई है।
मधुबनी व औरंगाबाद में तीन की मौत
मधुबनी में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना मधुबनी के लौकाही स्थित बलुआ गांव में हुई। उधर, औरंगाबाद में भी सड़क हादसे में एक की मौत हो गई।
छपरा में एक साथ टकराए चार वाहन
छपरा में मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण चार गाडि़यां एक-दूसरे से टकरा गईं। एनएच 722 पर हुए इस हादसे में एक ट्रक चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में ट्रक चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।