विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: तेज रफ्तार में कार रोकने को लेकर हुआ विवाद, हॉस्टल के बाहर जमकर की गई गोलीबारी, मचा हड़कंप

By Ashish ShuklaEdited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 06 Sep 2023 11:31 AM (IST)

बिहार की राजधानी पटना में एक ब्वायज हॉस्टल के बाहर जमकर गोलीबारी हुई। यहां ध्यान देने वाली बात यह है ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. तेज रफ्तार को लेकर गली में खड़े लड़कों ने कार को रोका
  2. काफी देर तक हुई गोलीबारी, सीसीटीवी फुटेज से की जा रही अपराधियों की पहचान

जागरण संवाददाता, पटना : बिहार के पटना में एसके पुरी थाना क्षेत्र के उत्तरी कृष्णापुरी में स्थित माय ब्वायज हॉस्टल के पास अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना सोमवार देर रात की है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच के क्रम में घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए।

बिल्डर का गार्ड अरेस्ट

वहीं, मिंटू नाम के बिल्डर के गार्ड को मामले में गिरफ्तार किया गया है। थानेदार मो. चांद परवेज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हॉस्टल के कुछ लड़के पास की गली में खड़े थे। आसपास कारें खड़ी थीं। तभी तेजी से एक कार आई, जिसकी रफ्तार देख लड़कों ने उसे रोका।

तीन-चार लोगों ने की गोलीबारी

इस बात को लेकर कार सवार एक बिल्डर के रिश्तेदारों से उनकी बहस हो गई। कुछ देर में विवाद शांत होने के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद तीन-चार लोग हॉस्टल के पास आए और आठ से 10 राउंड फायरिंग कर दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

इस बीच, फायरिंग करने वाले अन्य लोग फरार हो गए लेकिन बिल्डर के गार्ड को लोगों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि गार्ड से मिली जानकारी व सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान की जा रही है।

फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

वहीं एक अन्य मामले में, बाढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का फोटो फेसबुक पर लगाकर अश्लील टिप्पणी करने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

परेशान लड़की ने बताया कि उसके फोटो का गलत उपयोग करते हुए फेसबुक पर अभद्र बात लिखकर पोस्ट करने के साथ-साथ प्रसारित किया है। जिसको लेकर वह खासा परेशान है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।