पटना में मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी के घर बदमाशों ने की फायरिंग Patna News
राजधानी के बाढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक घर में बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। पीड़ित विधायक अनंत सिंह का करीबी बताया जाता है। मामले में दोनों तरफ से FIR दर्ज की गई है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 02:21 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 02:21 PM (IST)
पटना, जेएनएन। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी के घर मंगलवार की रात पांच से छह की संख्या में आए अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने देर रात घर पर धावा बोलते हुए पहले गेट खोलने के लिए कहा। गेट न खुलने पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची बाढ़ थाने की पुलिस ने मौके से एक 47 का 2 खोखा बरामद किया है।
घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के अनंत सिंह के गांव लदमा की है। मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी ने बाढ़ थाने में आवेदन दिया है। जिसमें अनंत सिंह के धूर विरोधी विवेका पहलवान और उनके भतीजे को आरोपित किया गया है।
विवेका पहलवान की तरफ से भी थाने में आवेदन दिया गया है। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। मामले में दोनों तरफ से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग करने के मामले से आरोपित ने साफ इन्कार किया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें