पटना में धू-धूकर जली प्लास्टिक फैक्ट्री, आग की लपटें देख सहम गए लोग
पटना के बाइपास इलाके में सोमवार की देर रात प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये के नुकसान हुआ है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 08:48 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 08:48 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। राजधानी के बाइपास के पास शीतला माता मंदिर (बड़ी पहाड़ी) स्थित प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। रात करीब दो बजे फैक्ट्री से निकलती लपटें देखकर लोग सहम गए। तुरंत फायर स्टेशन को घटना की सूचना दी गई। हादसे में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जबकि दस दमकल गाड़ी ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच की जा रही है।
बाइपास शीतला माता मंदिर (बड़ी पहाड़ी) के पास महारानी ट्रेडर्स के नाम से प्लास्टिक फैक्ट्री है। इसके मालिक इंद्रदेव प्रसाद हैं। सोमवार की रात गोदाम में काम खत्म होने के बाद सभी चले गए थे। आसपास रहने वालों के मुताबिक करीब दो बजे फैक्ट्री से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं।
तुरंत फायर स्टेशन को फोन किया गया और घटना की जानकारी दी गई। फायर स्टेशन के ऑफिसर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब 2 बजे स्टेशन पर फोन करके घटना की सूचना दी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले दो दमकर की गाड़ी भेजी गई। आग भयावह होते देख फिर करीब आठ दमकल भेजी। पड़ोस के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें